WWE में सबसे ज्यादा सफलता हासिल करने वाले 3 एशियाई स्टार्स

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

WWE रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE मुख्य रूप से अमेरिकन ब्रांड है और कंपनी के ज्यादा इवेंट्स USA में ही होते हैं। इसके बावजूद WWE पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और दुनिया के हर कोने में इसके फैंस मौजूद है। WWE में ज्यादातर सुपरस्टार्स अमेरिकन रहे हैं।

Ad

इसके बावजूद अन्य देशों के रेसलर्स भी WWE में काम करते हैं। साउथ अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका जैसे महाद्वीपों के अलावा अन्य कांटिनेंट के सुपरस्टार्स भी काम करते हैं। WWE के पास अमेरिका के ज्यादा व्यूअर्स है और फैंस को खुश करने के लिए US के सुपरस्टार्स को अमूमन ज्यादा पुश किया जाता है।

Ad

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैं

WWE में एशिया महाद्वीप के भी कई सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं लेकिन बहुत कम सुपरस्टार्स को सफलता मिली है। इसलिए हम बात करने वाले हैं एशिया के तीन बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE में काफी ज्यादा सफलता मिली है।

3- वर्तमान WWE NXT विमेंस चैंपियन आइओ शिराई

Ad

आइओ शिराई को WWE में आयी एशिया की सबसे प्रसिद्ध विमेंस स्टार कहा जा सकता है। अमूमन WWE बाहर के रेसलर्स को हील बनाता है और इस वजह से अमेरिकी स्टार्स को बेबीफेस की तरह रिएक्शन मिलता है। आइओ शिराई के साथ ऐसा नहीं रहा है।

आइओ शिराई का हील टर्न उनके करियर का सबसे अच्छा निर्णय बन गया। उनके हील गिमिक को हर कोई पसंद करता है। साथ ही वो अभी NXT ब्रांड की विमेंस चैंपियन है। इससे साफ पता चलता है कि शिराई को एशियाई स्टार के रूप में सफलता मिली है और आने वाले समय में वो और ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है।

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020 : 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैं

2- पूर्व Raw विमेंस चैंपियन असुका

Ad

असुका को जापान की सबसे सफल WWE स्टार कहा जा सकता है। उन्होंने WWE में काफी शानदार काम किया है। उनकी एक लंबी विनिंग स्ट्रीक रही है।

इसके अलावा वो NXT, Raw और SmackDown की विमेंस चैंपियन रह चुकी है। उन्होंने रॉयल रंबल और मनी इन द बैंक मैच जीता है। इस समय वो विमेंस डिवीजन की सबसे अच्छी सुपरस्टार है।

1- पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन द ग्रेट खली

Ad

द ग्रेट खली को WWE में आते ही सफलता मिली और इसका कारण था कि कंपनी को भारत में अपना मार्केट बनाना था। कहा जा सकता है कि खली की वजह से भारतीय और एशियाई लोगों ने WWE देखना शुरु किया।

जापान में भी प्रोफेशनल रेसलिंग को लेकर रुचि थी लेकिन एशियाई स्टार के चैंपियन बनने से सबका ध्यान WWE पर आ गया। इस वजह से खली को सबसे सफल एशियाई स्टार कहा जा सकता है। WWE ने खली को उस समय वर्ल्ड चैंपियन बनाकर बढ़िया निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों WWE ने साशा बैंक्स को Raw विमेंस चैंपियन बनाया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications