Raw के एपिसोड में विमेंस चैंपियनशिप के लिए असुका और साशा बैंक्स के बीच मैच देखने को मिला था और इस मैच में काउंटआउट की मदद से साशा बैंक्स ने असुका को पराजित कर दिया था। साशा बैंक्स की जीत ने हर WWE फैन चौंका दिया था। ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैंWWE ने कुछ बड़े कारणों की वजह से ही असुका के बजाय साशा बैंक्स को चैंपियन बनाया होगा। अब साशा आधिकारिक रूप से Raw की विमेंस चैंपियन है। खैर, आइए 5 कारणों पर नजर डालते हैं, जिनकी वजह से साशा बैंक्स ने असुका को पराजित किया और विमेंस चैंपियन बनी। 5- WWE के समरस्लैम पीपीवी में साशा बैंक्स और असुका का मैच तय करने के लिए Sasha Banks is the new #WWERAW Women’s Champion! pic.twitter.com/foM7MnjYDX— Gary Cassidy (@WrestlingGary) July 28, 2020अगर Raw के एपिसोड में असुका की जीत हो जाती तो स्टोरीलाइन का अंत हो जाता और असुका को नई चैलेंजर मिलती। WWE ने समरस्लैम तक स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए साशा बैंक्स को चैंपियन बनाया। अब समरस्लैम में दोनों सुपरस्टार्स के बीच संभावित रूप से रीमैच हो सकता है। 4- विमेंस टाइटल हारने के बाद स्टैफ़नी मैकमैहन से दुश्मनी की शुरुआत करने के लिए BREAKING: HHH’s birthday is officially cancelled. Moving forward July 27th will now be known as #2BeltzBanks day! The day the #LegitCEO took over the entire company! Run me my check 🗣 pic.twitter.com/ChalAG7OWh— $asha Banks (@SashaBanksWWE) July 28, 2020स्टैफ़नी मैकमैहन ने पिछले हफ्ते साशा बैंक्स को अनाधिकारिक चैंपियन घोषित किया था और उनके लिए एक ऐसा नियम बुक किया था कि वो हार जाती। साशा जरूर ही स्टैफनी से बदला लेना चाहेगी और इस वजह से WWE ने इस एंगल को बुक किया। अब साशा बैंक्स अपनी जीत से मैकमैहन को मुंहतोड़ जवाब दे चुकी हैं। आने वाले समय में यहां से एक संभावित मैच तय हो सकता है। WWE अगर ऐसा करता है तो रेटिंग्स में जरूर ही उछाल आएगा।ये भी पढ़ें:- 6 सबसे शानदार जोड़ियां जो कभी भी WWE टेलीविजन पर साथ नजर नहीं आई