WWE रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE मुख्य रूप से अमेरिकन ब्रांड है और कंपनी के ज्यादा इवेंट्स USA में ही होते हैं। इसके बावजूद WWE पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और दुनिया के हर कोने में इसके फैंस मौजूद है। WWE में ज्यादातर सुपरस्टार्स अमेरिकन रहे हैं। इसके बावजूद अन्य देशों के रेसलर्स भी WWE में काम करते हैं। साउथ अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका जैसे महाद्वीपों के अलावा अन्य कांटिनेंट के सुपरस्टार्स भी काम करते हैं। WWE के पास अमेरिका के ज्यादा व्यूअर्स है और फैंस को खुश करने के लिए US के सुपरस्टार्स को अमूमन ज्यादा पुश किया जाता है। I get new card in WWE topps Slam Android App . @shirai_io pic.twitter.com/YYELoWUjk7— 😈👑🇪🇸紫雷イオ SpainFAN🇪🇸👑😈 (@Shirai_ioSpain) July 25, 2020ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैंWWE में एशिया महाद्वीप के भी कई सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं लेकिन बहुत कम सुपरस्टार्स को सफलता मिली है। इसलिए हम बात करने वाले हैं एशिया के तीन बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE में काफी ज्यादा सफलता मिली है। 3- वर्तमान WWE NXT विमेंस चैंपियन आइओ शिराईIo Shirai defends against Tegan Nox, then gets her head kicked off by Dakota Kai.Meanwhile, @RheaRipley_WWE is like... pic.twitter.com/9p0EeEHByg— Stevie Wilson (@thesteviewilson) July 22, 2020आइओ शिराई को WWE में आयी एशिया की सबसे प्रसिद्ध विमेंस स्टार कहा जा सकता है। अमूमन WWE बाहर के रेसलर्स को हील बनाता है और इस वजह से अमेरिकी स्टार्स को बेबीफेस की तरह रिएक्शन मिलता है। आइओ शिराई के साथ ऐसा नहीं रहा है। आइओ शिराई का हील टर्न उनके करियर का सबसे अच्छा निर्णय बन गया। उनके हील गिमिक को हर कोई पसंद करता है। साथ ही वो अभी NXT ब्रांड की विमेंस चैंपियन है। इससे साफ पता चलता है कि शिराई को एशियाई स्टार के रूप में सफलता मिली है और आने वाले समय में वो और ज्यादा बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है। ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020 : 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैं