3 तरीके जिनसे WWE Saturday Night's Main Event में Jey Uso vs Gunther वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

WWE
Saturday Night's Main Event में होगा तगड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Jey Uso vs Gunther Match Possible Finishes: WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 25 जनवरी, 2025 को होगा। कंपनी शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर चुकी है। गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है। मुकाबले का नतीजा कुछ भी हो सकता है। WWE ने जरूर कोई ना कोई सरप्राइज प्लान किया होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे Saturday Night's Main Event में होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 WWE Saturday Night's Main Event में गुंथर अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं

Ad

गुंथर चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। कंपनी की उम्मीदों पर वो खरे उतरे हैं। हालांकि, अभी भी उन्हें एक तगड़ी स्टोरीलाइन की जरूरत है। WWE ने अभी तक उनकी फ्यूड काफी जल्दबाजी में ही बुक की है।

एक बात तय है कि गुंथर और जे उसो के बीच Saturday Night's Main Event में मैच जबरदस्त होगा। दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी। जे आसानी से हार नहीं मानेंगे। काफी बवाल और मेहनत के बाद गुंथर अंत में अपने टाइट को रिटेन कर सकते हैं।

#2 नई ब्लडलाइन की दखलअंदाजी से WWE स्टार जे उसो को हार मिल सकती है

Ad

नई ब्लडलाइन के सदस्यों ने अभी भी असली ब्लडलाइन का पीछा नहीं छोड़ा है। जेकब फाटू और टामा टोंगा कई बार जिमी उसो को धराशाई कर चुके हैं। Saturday Night's Main Event में भी सोलो सिकोआ और उनके साथियों का धमाल देखने को मिल सकता है।

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में दखलअंदाजी कर इनके द्वारा जे उसो का ध्यान भटकाया जा सकता है। इसका नतीजा ये होगा कि जे की हार हो जाएगी। गुंथर फिर आसानी से अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं। वैसे इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं।

#1 WWE Saturday Night's Main Event में जे उसो बन सकते हैं नए चैंपियन

Ad

जे उसो ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। एक वक्त ऐसा आएगा जब WWE को उन्हें टाइटल देना ही पड़ेगा। मौजूदा समय में वो चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं। कंपनी द्वारा Saturday Night's Main Event में उन्हें बड़ा तोहफा दिया जा सकता है।

हो सकता है कि गुंथर को हराकर जे उसो नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन जाएं। आप सभी जानते हैं कि ट्रिपल एच के एरा में कब क्या हो जाए किसी को कुछ नहीं पता। जे आगामी शो में अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications