3 लोकप्रिय सुपरस्टार्स जिन्होंने हमेशा WWE में काम किया और 3 जो WWE में कभी नहीं आए

ब्रे वायट और रोमन रेंस
ब्रे वायट और रोमन रेंस

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि WWE मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है। लगभग सभी युवा रेसलर्स का सपना होता है कि उन्हें एक ना एक दिन WWE रिंग में परफ़ॉर्म करने का मौका मिले।

लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्हें WWE से बाहर यानी Impact Wrestling, NJPW, AEW या अन्य जगहों पर भी काफी सफलता मिली और लोकप्रियता भी हासिल की।

ये भी पढ़ें: 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी में वापस आना चाहते हैं

इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 लोकप्रिय सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जिन्होंने केवल WWE में काम किया है और 3 ऐसे जिन्होंने हमेशा WWE से बाहर ही काम किया है।

ऑरेंज कैसिडी- WWE में कभी काम नहीं किया

ऑरेंज कैसिडी
ऑरेंज कैसिडी

मौजूदा समय में ऑरेंज कैसिडी प्रो रेसलिंग वर्ल्ड के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। कैसिडी ने अपना प्रो रेसलिंग डेब्यू 2006 में Chikara नाम की रेसलिंग कंपनी में किया था और करीब एक दशक से भी अधिक समय तक वहां अपने प्रदर्शन से फैंस का मनोरंजन किया।

Chikara के अलावा भी वो कई अन्य रेसलिंग ब्रांड्स का हिस्सा रह चुके हैं और फिलहाल AEW रोस्टर का हिस्सा हैं। उनकी इन रिंग स्किल्स के दुनिया में लाखों-करोड़ों फैंस हैं और उन्होंने कभी WWE में काम नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिनकी वापसी का फैंस को इंतज़ार है

द फीन्ड/ब्रे वायट- हमेशा WWE में काम करते आ रहे हैं

द फीन्ड
द फीन्ड

ब्रे वायट पूर्व WWE सुपरस्टार माइक रोटुंडा के पुत्र हैं। FCW में नई-नई स्किल्स सीखने के बाद उन्होंने 'द नेक्सस' टीम के मेंबर के रूप में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। वो अपने करियर में WWE चैंपियन भी बन चुके हैं और फिलहाल द फीन्ड का कैरेक्टर निभाते हुए ऑन-स्क्रीन नजर आते हैं।

उनका फीन्ड का कैरेक्टर मौजूदा समय में प्रो रेसलिंग के सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर्स में से एक बन चुका है। जिस तरह की सफलता अभी तक विंस मैकमैहन की कंपनी में उन्हें मिली है, उसे ध्यान में रखते हुए शायद ही वो कभी WWE से बाहर जाने के बारे में सोचेंगे।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो हील रोमन रेंस को हराने का दमखम रखते हैं

टामा टोंगा- WWE में कभी काम नहीं किया

टामा टोंगा
टामा टोंगा

टामा टोंगा पूर्व WWE सुपरस्टार हाकू के भतीजे हैं और फिलहाल NJPW में काम कर रहे हैं। उनका अधिकांश करियर NJPW में ही गुजरा है। टोंगा उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने वर्ल्ड-फेमस फैक्शन 'द बुलेट क्लब' की शुरुआत की थी।

2016 में जब एजे स्टाइल्स NJPW से WWE में आए थे, उसी दौरान टोंगा ने भी जुबानी तौर पर WWE के साथ डील साइन करने की हामी भरी थी। उनकी मुलाकात ट्रिपल एच से भी हुई लेकिन आखिरी क्षणों में WWE की अजीब सी मांगों के कारण उन्होंने किसी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से इंकार कर दिया था।

शार्लेट- हमेशा WWE में काम किया

शार्लेट
शार्लेट

जो प्रो रेसलिंग फैंस WCW को फॉलो करते थे, उन्होंने जरूर शार्लेट को WCW में अपने पिता रिक फ्लेयर के साथ देखा होगा। उन्होंने साल 2012 में WWE के साथ डील साइन की थी और करीब 3 साल बाद यानी 2015 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया।

तबसे लेकर अभी तक WWE में वो कुल 12 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी हैं और मौजूदा समय में सबसे सफल महिला रेसलर्स में से एक हैं। अभी तक के उनके शानदार सफर को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विंस मैकमैहन उन्हें कभी WWE से बाहर नहीं जाने देंगे।

MJF- WWE में कभी काम नहीं किया

MJF AEW
MJF AEW

फैंस ने शायद MJF उस वीडियो में जरूर देखा होगा जब बैकस्टेज समोआ जो ने MJF को धक्का देकर पीछे धकेल दिया था। यहां तक कि MJF WWE के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद हैं। उस समय MJF एक WWE सुपरस्टार बनने के बेहद करीब आ पहुंचे थे।

WWE का रुख ना करने को लेकर उन्होंने कहा था कि कई रेसलिंग ब्रांड्स उन्हें साइन करना चाहती थीं और थोड़े सोच विचार के बाद उन्होंने AEW का चुनाव करने का निर्णय लिया था।

रोमन रेंस- हमेशा WWE में काम किया

रोमन रेंस
रोमन रेंस

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि जॉन सीना के बाद अगर WWE में किसी को सबसे लंबा पुश मिलता रहा है तो वो रोमन रेंस ही हैं। इसी का नतीजा है कि वो मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं।

साल 2010 में FCW से हुई शुरुआत से लेकर मेन रोस्टर में द शील्ड का हिस्सा बने और उन्हें लगातार 4 रेसलमेनिया शोज को हेडलाइन करने का भी गौरव प्राप्त है। वो फिलहाल चाहे हील टर्न ले चुके हों लेकिन हमेशा से ही WWE से जुड़े रहे हैं।

Quick Links