3 कारण क्यों एलेक्सा ब्लिस को WWE विमेंस Royal Rumble 2021 मैच जीतना चाहिए और 2 जो नहीं जीतना चाहिए

WWE Royal Rumble 2021
WWE Royal Rumble 2021

WWE रॉ(RAW) के हालिया एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस(Alexa Bliss) के किरदार में बड़ा बदलाव देखने को मिला। WWE की रेड ब्रांड में उनके वर्चव्स को देखते हुए फैंस उम्मीद करने लगे हैं कि एलेक्सा ब्लिस ही 2021 विमेंस WWE Royal Rumble मैच की विजेता बन सकती हैं।

एलेक्सा इन दिनों ना केवल रैंडी ऑर्टन(Randy Orton) के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं, जिसमें वो द फीन्ड(The Fiend) की गैरमौजूदगी में भी स्टोरीलाइन को दिलचस्प बनाए रखने में सफल रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने RAW विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में भी शामिल होने के पुख्ता संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों रोमन रेंस को हराकर केविन ओवेंस को नया यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए

ये निश्चित है कि एक ऐसा समय जरूर आएगा जब ब्लिस और फीन्ड दोनों के पास चैंपियनशिप्स होंगी। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों से आपको अवगत कराने वाले हैं जो बताते हैं कि एलेक्सा ब्लिस को विमेंस Royal Rumble 2021 मैच जीतना चाहिए और 2 जो नहीं जीतना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एंट्री लेनी चाहिए

WWE RAW में असुका पर जीत दर्ज कर बड़े मैच के होने के संकेत दिए हैं- जीतना चाहिए

RAW के हालिया एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस की RAW विमेंस चैंपियन असुका के खिलाफ जीत उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। असुका कोई नई सुपरस्टार नहीं हैं, कई बार चैंपियन रह चुकी हैं और प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।

असुका मॉडर्न एरा में सबसे लंबी विनिंग स्ट्रीक की उपलब्धि अपने नाम कर चुकी हैं और असुका जैसी टॉप सुपरस्टार के खिलाफ जीत दर्शाती है कि WWE को एलेक्सा पर कितना भरोसा है। भविष्य में अब असुका vs एलेक्सा ब्लिस का मैच होना तय हो चला है।

ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी Royal Rumble मैच नहीं जीता

अगर ब्लिस RAW विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होने वाली हैं, तो ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें WWE Royal Rumble मैच में जीत के लिए बुक करना हो सकता है। संभव है कि इनके बीच WWE Wrestlemania 37 तक दिलचस्प फ्यूड जारी रह सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

एलेक्सा ब्लिस से ज्यादा बियांका ब्लेयर को जीत की जरूरत है- नहीं जीतना चाहिए

एलेक्सा ब्लिस अपने करियर में पहली ही काफी सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। अच्छे प्रोमो देती हैं, सुर्खियां बटोर रही हैं और उनका मौजूदा किरदार सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ये भी मानने योग्य बात है कि एलेक्सा को इस जीत की अभी जरूरत नहीं है।

WWE की उभरती हुई स्टार्स में से एक बियांका ब्लेयर हैं जो SmackDown में फिलहाल बेली के खिलाफ फ्यूड का हिस्सा बनी हुई हैं। Royal Rumble जीत ब्लेयर को अविश्वसनीय फायदा पहुंचा सकती है, अगर Wrestlemania 37 तक वो खुद को टॉप सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर पाईं तो चैंपियन भी बन सकती हैं।

RAW की टॉप विमेंस सुपरस्टार बनने के लिए- जीतना चाहिए

एलेक्सा ब्लिस को इस समय कई अन्य सुपरस्टार्स से ज्यादा ऑन-स्क्रीन टाइम मिल रहा है। इसी की मदद से वो स्टोरीलाइंस के बिल्ड-अप में अहम भूमिका भी निभा रही हैं। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि बैकी लिंच द्वारा ब्रेक लेने के बाद RAW रोस्टर को एक टॉप सुपरस्टार की भारी कमी खली है।

एलेक्सा इस समय उस टॉप सुपरस्टार की भूमिका को अच्छे से निभा सकती हैं, शायद भविष्य में उनका सामना बैकी लिंच से भी हो, जो संभव ही एक धमाकेदार मुकाबला साबित होगा। वैसे भी ब्लिस को नए किरदार में नई स्टोरीलाइन की जरूरत है।

इन रिंग स्किल्स के मामले में कमजोर पड़ जाती हैं- नहीं जीतना चाहिए

एलेक्सा ब्लिस इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं। लेकिन इन रिंग स्किल्स के मामले में वो शार्लेट, बैकी लिंच, साशा बैंक्स जैसी बड़ी सुपरस्टार्स से काफी पीछे नजर आती हैं।

Royal Rumble पीपीवी में एक से बढ़कर एक जबरदस्त मुकाबले लड़े जाते रहे हैं। हम ऐसा नहीं कह रहे कि एलेक्सा ब्लिस अच्छे मैच लड़ने की काबिलियत नहीं रखती। लेकिन उनका मौजूदा किरदार ऐसा है कि अच्छे मैच लड़ने के बजाय उनपर माइंड गेम्स खेलकर जल्द से जल्द मैच को फिनिश करना ज्यादा सूट करेगा।

साशा बैंक्स के साथ हो सकता है मैच- जीतना चाहिए

फिलहाल अधिकतर फैंस यही सोच रहे होंगे कि WWE Wrestlemania में असुका vs एलेक्सा ब्लिस RAW विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन क्या होगा जब WWE ब्लिस को असुका से अलग कर किसी और स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाने का फैसला ले।

Royal Rumble विजेता बनने के बाद उनके पास RAW ही नहीं बल्कि SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को चैलेंज करने का भी मौका होगा। ब्लिस और बैंक्स पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं और Wrestlemania 37 के लिए 2 ब्रांड्स की ये टक्कर बहुत दिलचस्प साबित हो सकती है।

Quick Links