3 कारण क्यों WWE SummerSlam में डॉमिनिक को जीत मिलनी चाहिए

डॉमिनिक और रॉलिंस
डॉमिनिक और रॉलिंस

WWE ने इस साल समरस्लैम में शानदार स्टोरीलाइन बुक करके कुछ अच्छे मैच तय किये हैं। WWE की एक लंबी स्टोरीलाइन का संभावित अंत समरस्लैम 2020 में हो सकता है। WWE के इस बड़े इवेंट में दिग्गज रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक का डेब्यू सैथ रॉलिंस के खिलाफ होने वाला है।

Ad

दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच के लिए WWE ने बढ़िया तरह से स्टोरीलाइन तैयार की है। इस वजह से मैच से भी काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली है। रॉलिंस के पास सालों की रेसलिंग का अनुभव है वहीं डॉमिनिक अपने रेसलिंग करियर का पहला मैच लड़ने वाले हैं। WWE ने इस दिग्गज के बेटे के डेब्यू को काफी ज्यादा हाइप किया है।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam के लिए 5 चौंकाने वाली भविष्यवाणी

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि WWE जरूर ही डॉमिनिक को पुश देना चाहता है। इस वजह से सैथ रॉलिंस को अपने करियर की सबसे शॉकिंग हार असल में समरस्लैम के दौरान देखने को मिल सकती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से समरस्लैम 2020 में डॉमिनिक को सैथ रॉलिंस पर जीत मिल सकती है।

3- WWE डेब्यू को बड़ा बनाने के लिए

Ad

WWE ने डॉमिनिक के WWE में डेब्यू को काफी ज्यादा हाइप किया है। लंबे समय से WWE असल में डॉमिनिक के डेब्यू को प्लान कर रहा था और इस वजह से वो मिस्टीरियो की कुछ स्टोरीलाइन में भी शामिल हुए थे।

WWE ने डॉमिनिक को पहले अच्छा स्क्रीन टाइम दिया है। इस वजह से इतनी हाइप के बाद अगर डॉमिनिक अपने डेब्यू में हार जाएंगे तो ये एक निराशाजनक चीज़ होगी। साथ ही अन्य दिग्गजों के बेटे की तरह ही वो भी असफल हो सकते हैं। WWE को उनके डेब्यू को बड़ा बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की SummerSlam में हार होगी

2- सबको शॉक करने के लिए

Ad

हर कोई मानकर चल रहा है कि सैथ रॉलिंस को समरस्लैम में जीत मिल सकती है। उनके पास अनुभव है और उन्होंने WWE के कई सारे बड़े स्टार्स को हराया है।

ऐसे में अगर रॉलिंस की हार एक ऐसे सुपरस्टार से होती है, जो अपना डेब्यू कर रहा है तो ये चौंकाने वाली चीज़ होगी। इसके चलते समरस्लैम में एक बड़ा शॉक देखने को मिलेगा, फैंस भी डॉमिनिक की इस जीत की चर्चा हर जगह करेंगे।

1- अपने पिता का बदला लेने के लिए

Ad

रॉलिंस और रे मिस्टीरियो की स्टोरीलाइन काफी ज्यादा बढ़िया रही है। इसे रॉलिंस के करियर की सबसे अच्छी दुश्मनियों में से एक माना जाएगा। इस दौरान रॉलिंस का पलड़ा भारी रहा है।

साथ ही सैथ ने मिस्टीरियो की आँख फोड़ दी थी। इस वजह से डॉमिनिक का मकसद जीत के साथ रॉलिंस से अपने पिता का बदला लेना होगा। WWE भी इसी तरह से दुश्मनी का अंत कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर VS रैंडी ऑर्टन के मैच के 5 संभावित अंत

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications