Logan Paul: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो में लोगन पॉल (Logan Paul) भी नज़र आने वाले हैं। इस सोशल मीडिया स्टार का सामना रेसलिंग दिग्गज रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) से होने वाला है। दोनों के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। लोगन को रे जैसे दिग्गज के खिलाफ देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। लोगन के पास यहां चैंपियन बनने का मौका है और कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें जरूर इस टाइटल को जीतना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों लोगन पॉल को Crown Jewel में नया यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनना चाहिए। 3- Crown Jewel 2023 में Logan Paul को चैंपियन बनाकर WWE अपने फैंस को सरप्राइज दे सकता है View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल और रे मिस्टीरियो का मैच जरूर रेसलिंग के हिसाब से तगड़ा रह सकता है। फैंस को इस चीज़ का अंदाजा है। रे ने WWE में काफी समय तक काम किया है और उनके पास अनुभव है। ऐसे में लोगन पॉल का उनके खिलाफ मैच जीतना आसान नहीं होगा। रे की जीत के चांस थोड़े ज्यादा नज़र आ रहे हैं। अमूमन बड़े सरप्राइज और शॉक्स द्वारा चीज़ें रोचक बन जाती हैं। ऐसे में लोगन पॉल Crown Jewel 2023 में अगर किसी तरह से रे मिस्टीरियो को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीत जाते हैं, तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी। इससे Crown Jewel इवेंट खास बन जाएगा और इसे लोगन की WWE में पहली चैंपियनशिप जीत के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। 2- लोगन पॉल ने अभी तक प्रभावित किया है और उसका तोहफा देने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWWE में सेलिब्रिटी स्टार्स ने रिंग में आकर समय-समय पर फैंस को प्रभावित किया है। लोगन पॉल कुछ चुनिंदा सेलिब्रिटी स्टार्स में से एक हैं, जो इन-रिंग स्किल्स में सुपरस्टार्स को टक्कर दे सकते हैं। लोगन पॉल ने अभी तक अपने सभी मैच धमाकेदार बनाए हैं। उनका रोमन रेंस के खिलाफ पिछले साल हुआ मैच जरूर फैंस को याद होगा। उन्होंने सैथ रॉलिंस, द मिज़ और रिकोशे के खिलाफ भी अच्छा काम किया है। लोगन लगातार अपनी इन-रिंग स्किल्स का प्रदर्शन कर रहे हैं और खुद को एक अच्छे स्टार के रूप में साबित कर रहे हैं। ऐसे में लोगन को चैंपियन बनाया जाना अच्छा फैसला रहेगा। लोगन को अपनी मेहनत का तोहफा इस तरह से दिया जा सकता है। 1- लोगन पॉल चैंपियनशिप के साथ WWE के बाहर लगातार नज़र आएंगे View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल WWE में एक पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और WWE के बाहर अलग-अलग शोज़ में खास अपीयरेंस देते हैं। पॉल को चैंपियन बनाना इसी कारण से अच्छा फैसला होगा। लोगन पॉल टाइटल को अपने साथ हर जगह लेकर जाएंगे और इससे WWE को बिजनेस के हिसाब से जरूर बड़ा फायदा होगा। पॉल इसके चलते ज्यादा फैंस का ध्यान कंपनी की ओर खींच पाएंगे। इसी कारण से Crown Jewel 2023 में लोगन को चैंपियन बनाया जाना चाहिए। बैड बनी ने WWE में 24/7 चैंपियनशिप जीत रखी है और लोगन को भी अब उन चुनिंदा सेलिब्रिटी स्टार्स की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है, जो WWE में चैंपियन बने हैं।