3 कारण क्यों WWE Crown Jewel 2024 में Roman Reigns की वजह से असली ब्लडलाइन की हार हुई

WWE
WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस की हुई हार (Photo: WWE.com)

Reasons Original Bloodline Lost Match Because Roman Reigns: WWE Crown Jewel 2024 में फैंस को खूब मजा आया। शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले। हालांकि, रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए ये प्रीमियम लाइव इवेंट अच्छा नहीं रहा। उन्हें और द उसोज़ को सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बड़ी बात ये है कि सोलो ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस चीज की उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों Crown Jewel में रोमन की वजह से असली ब्लडलाइन की हार हुई।

Ad

#3 WWE Crown Jewel 2024 में हुए मैच में रोमन रेंस ने अकेले ही मामला संभालने की कोशिश की

Ad

Crown Jewel में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में एक चीज ये दिखी कि रोमन रेंस अकेले ही सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और जेकब फाटू को संभालना चाहते थे। मुकाबले में लंबे समय तक उन्हें टैग नहीं मिला। उन्होंने जे से इसकी मांग की थी लेकिन वो जिमी के पास चले गए।

रोमन रेंस को जब टैग मिला तो उसके बाद उन्होंने द उसोज़ के पास जाने की कोशिश नहीं की। रिंग में वो अकेले ही नई ब्लडलाइन का सामना करने में लगे हुए थे। कहीं ना कहीं मुकाबले में ये कमजोर कड़ी साबित हुई। इस वजह से ही असली ब्लडलाइन को उनकी वजह से हार मिली। वो अपने भाइयों को लेकर आगे चलते तो शायद हार का सामना नहीं करना पड़ता।

#2 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस की वजह से रेफरी चोटिल हुआ था

Ad

सिक्स-मैन टैग टीम मैच में रोमन रेंस ने समझदारी से काम नहीं लिया। वो इतने जोश में थे कि उन्होंने रेफरी को भी नहीं देखा। उन्होंने सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच लगाया लेकिन उनकी वजह से रेफरी भी धराशाई हो गए।

यहां से नई ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। जेकब फाटू ने मौके का फायदा उठाकर रोमन को शानदार मूनसॉल्ट दिया। इसके बाद बाकि का काम सिकोआ ने कर दिया। अगर रेफरी चोटिल नहीं हुए होते तो असली ब्लडलाइन को फायदा मिलता। कहीं ना कहीं रोमन की इस गलती ने पूरा मामला गड़बड़ कर दिया।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस ने नहीं किया फाइटबैक

Ad

एक वक्त था जब रोमन रेंस खूब मार खाने के बावजूद दोबारा खड़े होकर सामने वाले की हालत खराब कर देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से कई बार सोलो सिकोआ के समोअन स्पाइक के सामने वो बेबस नज़र आए।

Crown Jewel में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। समोअन स्पाइक के सामने रोमन रेंस फिर ढेर हो गए। ना ही उनकी तरफ से कोई फाइटबैक देखने को मिला। इस वजह से भी कहीं ना कहीं असली ब्लडलाइन को हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications