3 कारण क्यों Roman Reigns के Crown Jewel 2023 में चैंपियनशिप हारने से WWE को नुकसान होगा

Ujjaval
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस के लिए जीत जरुरी है
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस के लिए जीत जरुरी है

Roman Reigns: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे। ट्राइबल चीफ अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह है।

रोमन रेंस इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट हैं लेकिन एलए नाइट के पास उलटफेर करने का दम है। WWE को रोमन के टाइटल हारने से नुकसान हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस के हारने से WWE को नुकसान होगा।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns के द्वारा व्यूज और मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में हो रहे फायदे पर असर पड़ेगा

रोमन रेंस के रहते WWE को हमेशा ही व्यूज के मामले में फायदा होता है। ट्राइबल चीफ जिस भी शो का हिस्सा बनते हैं, WWE के उस शो की व्यूअरशिप बढ़ जाती है। रोमन रेंस के जबरदस्त टाइटल रन के कारण फैंस उन्हें लगातार देखना पसंद करते हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस की मर्चेंडाइज सेल्स से भी कंपनी को फायदा मिलता है।

अगर रोमन रेंस चैंपियनशिप हार जाते हैं, तो WWE को व्यूअरशिप के मामले में नुकसान झेलना पड़ सकता है क्योंकि फैंस की रुचि ट्राइबल चीफ से खत्म हो जाएगी। इसके अलावा मर्चेंडाइज सेल्स कम हो जाएगी क्योंकि रेंस के हारने के बाद फैंस उनकी टी-शर्ट्स और अन्य आयटम्स कम खरीदेंगे। ऐसे में अभी रोमन रेंस को चैंपियनशिप हारने के लिए बुक करना WWE के लिए नुकसान भरा फैसला रह सकता है।

2- Royal Rumble और WrestleMania से पहले रोमन रेंस का कद कम हो जाएगा

रोमन रेंस ने हील टर्न के बाद से अपने लिए अलग तरह की राह चुनी है। वो अब काफी शांत रहते हैं और अपने काम द्वारा डॉमिनेट करना पसंद करते हैं। रोमन रेंस का कद हील टर्न के बाद अपने कैरेक्टर वर्क और ऐतिहासिक टाइटल रन के चलते बढ़ा है। अब WrestleMania सीजन की कुछ महीनों में शुरुआत होने वाली है।

Royal Rumble और WrestleMania दोनों ही कंपनी के बड़े शोज़ हैं। WWE इन दोनों को ही धमाकेदार बनाना चाहेगा। Royal Rumble का आयोजन कुछ महीनों बाद होगा और इसके बाद से WrestleMania के लिए बिल्डअप शुरू हो जाएगा। ऐसे में रोमन रेंस का इन बड़े शोज़ से पहले चैंपियनशिप गंवा देना WWE के लिए नुकसान करा सकता है। इसके चलते अहम शोज़ से पहले रोमन रेंस का कद कम हो जाएगा।

1- बतौर चैंपियन कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

रोमन रेंस काफी समय से चैंपियन बने हुए हैं। उन्होंने Payback 2020 में यूनिवर्सल टाइटल जीता था और उन्हें बतौर चैंपियन 3 साल से ज्यादा हो गए हैं। रोमन ने इसी बीच WWE टाइटल पर भी कब्जा किया। उन्होंने कई दिग्गज को हराया है और ऐसे में उनका यह टाइटल रन ऐतिहासिक बन गया।

रोमन रेंस को बतौर यूनिवर्सल चैंपियन 1157 दिन हो गए हैं और अगर वो चैंपियन बने रहते हैं, तो वो कुछ महीनों में हल्क होगन के 1474 दिनों तक चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। रेंस को WWE चैंपियन के रूप में 694 दिन हुए हैं और वो कुछ समय में ब्रॉक लैसनर के 828 दिनों के कंबाइन WWE टाइटल रन्स का भी अंत कर सकते हैं। अब वो कई अन्य रिकॉर्ड्स बनाने और तोड़ने की राह पर हैं। ऐसे में उन्हें अभी चैंपियनशिप हारने के लिए बुक करना WWE के लिए नुकसानदायक चीज़ हो सकती है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now