3 कारण क्यों Roman Reigns की WWE Elimination Chamber 2025 में वापसी नहीं हुई

Ujjaval
रोमन रेंस की Elimination Chamber में वापसी नहीं हुई (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की Elimination Chamber में वापसी नहीं हुई (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Not Returned: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) इवेंट जबरदस्त साबित हुआ। इस शो में फैंस ने रोमन रेंस के रिटर्न के कयास लगाए थे लेकिन वो देखने को नहीं मिले। कुछ लोग मानकर चल रहे थे कि रेंस आकर WrestleMania 41 के लिए अपनी स्टोरीलाइन शुरू करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोमन का नज़र नहीं आना जरूर बड़ी बात है और इसके पिछले कुछ अहम कारण हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस की WWE Elimination Chamber 2025 में वापसी नहीं हुई।

Ad

3- WWE Elimination Chamber में बड़े सरप्राइज पहले ही प्लान किए गए थे और रोमन रेंस की जरूरत महसूस नहीं हुई

Ad

Elimination Chamber 2025 को इतिहास के सबसे यादगार इवेंट में से एक माना जाएगा। इसका बड़ा कारण यह है कि जॉन सीना का चौंकाने वाला हील टर्न देखने को मिला। वो द रॉक के साथ जुड़ गए और उन्होंने कोडी रोड्स पर अटैक करके हील टर्न लिया। अमेरिकन नाईटमेयर पर जॉन ने ब्रूटल तरीके से हमला किया और यह देखकर सभी हैरानी में पड़ गए। इसके साथ ही शो के दौरान रैंडी ऑर्टन ने वापसी की और जेड कार्गिल भी महीनों बाद दिखाई दीं।

Elimination Chamber में इतने सारे सरप्राइज मिले और इसी कारण से रोमन रेंस की कमी महसूस ही नहीं हुई। WWE को यह बात पता होगी और इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस की वापसी को आगे के लिए बचाने का फैसला किया। अगर इतने सारे शॉकर देखने को नहीं मिलते और रोमन भी नहीं आते, तो शायद फैंस निराश होते। हालांकि, WWE ने इवेंट को धमाकेदार बनाकर रोमन की कमी ही महसूस नहीं होने दी।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस अभी लड़ने के लिए क्लियर नहीं हुए होंगे

Ad

रोमन रेंस पर Royal Rumble मैच से एलिमिनेशन के बाद सैथ रॉलिंस ने हमला किया था। रॉलिंस ने असली ट्राइबल चीफ को डबल स्टॉम्प दिया और इसके बाद स्टील स्टेप्स पर भी अपना फिनिशर लगाया। इसी वजह से रोमन का हाल बेहाल हो गया। WWE ने बाद में अपडेट देते हुए बताया कि रोमन रेंस चोटिल हैं और अनिश्चित समय के लिए एक्शन से दूर रहेंगे।

Elimination Chamber में उनकी वापसी की उम्मीद थी लेकिन वो नहीं आए और इसके पीछे उनके क्लियर नहीं होने का कारण हो सकता है। हर एक सुपरस्टार को रिंग में फिजिकल होने से पहले डॉक्टर की अनुमति लेनी होती है। संभव है कि रोमन लड़ने के लिए क्लियर नहीं हुए होंगे और वो इस स्थिति में वापसी करके WrestleMania के लिए चीजों को खराब नहीं करना चाहते होंगे। इसी वजह से रेंस ने अभी अपनी वापसी को शायद होल्ड पर रखा है।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस की वापसी पहले ही अनाउंस हो चुकी है

Ad

रोमन रेंस की WWE में वापसी का ऐलान कुछ दिनों पहले ही हो गया था। WWE और रोमन रेंस ने खुद सोशल मीडिया पर आकर बता दिया था कि वो 21 मार्च 2025 को SmackDown के एपिसोड में आने वाले हैं। इसके साथ ही रोमन की 28 मार्च को होने वाले ब्लू ब्रांड के शो में अपीयरेंस भी ऑफिशियल हुई है। रोमन रेंस का रिटर्न पहले ही अनाउंस हो गया था।

Elimination Chamber 2025 में फैंस उन्हें देखकर खुश होते लेकिन WWE ने पहले ही अपने प्लान तैयार कर लिए थे। इसी वजह से कंपनी ने अनाउंस की गई चीजों के साथ ही जाने का फैसला किया और रोमन की वापसी को बचाकर रखने का कदम उठाया। रोमन के रिटर्न को लेकर अगर पहले से अनाउंसमेंट नहीं होती, तो शायद चीजें अलग होती। उनकी वापसी आगे के लिए अनाउंस हो गई थी, तो उनका अभी आने का कोई मतलब नहीं बनता था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications