3 कारण क्यों Roman Reigns को हर हाल में WWE WrestleMania 41 को मेन इवेंट करना चाहिए

Ujjaval
रोमन रेंस को WrestleMania 41 मेन इवेंट करना चाहिए (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को WrestleMania 41 मेन इवेंट करना चाहिए (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Should Main Event WrestleMania 41: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) अब समय के साथ करीब आता जा रहा है लेकिन रोमन रेंस (Roman Reigns) एक्शन से बाहर हैं। उम्मीद है कि असली ट्राइबल चीफ अब कुछ दिनों में अपनी जबरदस्त वापसी करेंगे। WrestleMania के लिए दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच कन्फर्म हो गए हैं। इसी के चलते रोमन के मेन इवेंट करने की उम्मीदें कम हो गई हैं। इन सभी चीजों के बावजूद कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें यह मुख्य स्पॉट देना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को हर हाल में WrestleMania 41 को मेन इवेंट करना चाहिए।

Ad

3- WWE में रोमन रेंस के WrestleMania मेन इवेंट करने की स्ट्रीक टूट जाएगी

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने अब तक अपने करियर में कुल 9 बार WrestleMania मेन इवेंट किया है, जो किसी भी अन्य दिग्गज से ज्यादा है। रोमन पिछले चार साल से WrestleMania के मेन इवेंट में लगातार नज़र आ रहे हैं। उन्होंने WrestleMania 37 में डेनियल ब्रायन और ऐज का सामना ट्रिपल थ्रेट मैच में किया। WrestleMania 38 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप को यूनिफाइड किया।

रोमन रेंस ने WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की, वहीं WrestleMania XL की नाईट 1 के मेन इवेंट में उन्होंने द रॉक के साथ मिलकर टैग टीम मैच में जीत दर्ज की। नाईट 2 में कोडी रोड्स के खिलाफ मैच में उन्हें हार मिली। यह सभी मुकाबले मेन इवेंट में हुए। रोमन ने WrestleMania मेन इवेंट करने की स्ट्रीक बनाकर अपनी लिगेसी कायम की है। अगर वो WrestleMania 41 को मेन इवेंट नहीं करते हैं, तो इसका अंत हो जाएगा। इसी कारण रोमन को इस साल भी मुख्य स्पॉट मिलना चाहिए।

2- रोमन रेंस के कारण सीएम पंक को WWE WrestleMania 41 मेन इवेंट करने का मौका मिल पाएगा

youtube-cover
Ad

सीएम पंक का WWE करियर जबरदस्त रहा है और वो बेहद सफल भी हुए हैं। इन सभी चीजों के बावजूद पंक को अब तक WrestleMania मेन इवेंट करने का सम्मान नहीं मिला है, जो हैरान करने वाली बात है। पंक ने Royal Rumble और फिर Elimination Chamber मैच जीतकर WrestleMania में मुख्य स्पॉट पाने की पूरी कोशिश की। इन सभी चीजों के बावजूद दोनों ही जगहों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सीएम पंक ने रोमन रेंस को Royal Rumble मैच से बाहर किया था। रोमन को यह चीज पसंद नहीं आई थी और वो जरूर इसका बदला लेना चाहेंगे। साफ तौर पर लग रहा है कि उनकी स्टोरी खत्म नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार सीएम पंक, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच WrestleMania 41 में मैच प्लान किया जा रहा है। रोमन को मेन इवेंट में डालने से पंक को भी फायदा होगा। इससे उनका भी सपना पूरा हो पाएगा।

1- WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस को मेन इवेंट में जगह नहीं मिलना फैंस को गुस्सा दिला सकता है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है और उनके कारण कंपनी को फायदा होता है। रोमन जब आते हैं, तो व्यूअरशिप में सुधार होता है और सोशल मीडिया व्यूज भी ऊपर जाते हैं। इसके साथ ही असली ट्राइबल चीफ अपने नाम पर किसी भी एरीना को भरने का दम रखते हैं। इससे पता चलता है कि रोमन को फैंस कितना ज्यादा पसंद करते हैं।

रोमन को हील रन के दौरान भी फैंस की तारीफें मिलती थी। साफ तौर पर असली ट्राइबल चीफ की फैन फॉलोइंग अलग लेवल पर है। WWE नहीं चाहेगा कि किसी भी तरह से फैंस उनके साल के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania को लेकर गुस्सा दिखाए। इसी वजह से रोमन को हर हाल में मेन इवेंट स्पॉट मिलना चाहिए। इससे रोमन का फैन बेस खुश हो जाएगा और WWE पर किसी तरह का निगेटिव इम्पैक्ट नहीं आएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications