3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE में वापसी कर लेनी चाहिए

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को सभी मिस कर रहे हैं
WWE में रोमन रेंस को सभी मिस कर रहे हैं

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) काफी समय से नज़र नहीं आए हैं। ट्राइबल चीफ ने अपना आखिरी मैच क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) में लड़ा था और इसके बाद वो दोबारा ब्रेक पर चले गए हैं। सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स (Survivor Series: WarGames 2023) में ट्राइबल चीफ ने हिस्सा नहीं लिया।

कुछ कारणों से लगता है कि अब रोमन रेंस को वापसी जरूर कर लेनी चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल रोमन रेंस को कंपनी में वापसी कर लेनी चाहिए।

3- WWE SmackDown के हालिया एपिसोड Roman Reigns की गैरमौजूदगी में निराशाजनक रहे हैं

WWE SmackDown के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस हैं। उनके आने से शो काफी बेहतर बन पाता है और कुल मिलाकर एपिसोड्स को लेकर फैंस की राय बदलने लग जाती है। ट्राइबल चीफ के ब्रेक पर जाने के बाद कुछ एपिसोड्स बहुत निराशाजनक रहे हैं। साफ तौर पर WWE को इस मामले में सुधार की जरूरत है।

रोमन रेंस को इसी के चलते वापसी करनी होगी। उन्हें किसी स्टार के साथ अपनी दुश्मनी को शुरू करते हुए एक बार फिर से SmackDown के एपिसोड्स में योगदान देना चाहिए। इससे ब्लू ब्रांड के शोज़ फिर से बहुत ज्यादा रोचक बनने लग जाएंगे।

2- Randy Orton और CM Punk जैसे बड़े स्टार्स WWE Raw में नज़र आएंगे

रैंडी ऑर्टन ने Survivor Series में मेंस WarGames मैच के दौरान वापसी की और टीम कोडी रोड्स का हिस्सा बनकर बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सीएम पंक ने भी वापसी करके फैंस को चौंका दिया। यह दोनों ही स्टार्स अब Raw ब्रांड में नज़र आने वाले हैं और इस चीज़ का ऐलान कंपनी द्वारा हो गया है।

रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक दोनों को लेकर काफी हाइप बनी हुई है और दोनों Raw का हिस्सा बनेंगे। हमेशा से Raw और SmackDown के बीच कड़ी टक्कर रही है। इसी के चलते अब दोनों के आने से Raw का पलड़ा भारी हो जाएगा। इस चीज़ को बरकरार रखने के लिए रोमन रेंस को SmackDown में वापसी करनी चाहिए। उनके आने से ब्लू ब्रांड पर काफी प्रभाव पड़ेगा। वो Raw को कड़ी टक्कर दे पाएंगे।

1- WWE Royal Rumble के लिए बिल्डअप शुरू करने के लिए

Survivor Series: WarGames 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत के बाद अब कंपनी नई शुरुआत करते हुए Royal Rumble 2024 को बिल्ड करना चाहेगी। यह कंपनी के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। इसी के चलते रोमन रेंस को अब वापसी करनी चाहिए। वो जरूर इस बड़े शो का हिस्सा बनेंगे और इसके लिए अभी से स्टोरीलाइन शुरू करना अच्छा फैसला रहेगा।

रोमन रेंस के पास स्टोरीलाइंस की कमी नहीं हैं। एजे स्टाइल्स की संभावित तौर पर जल्द वापसी होने वाली है। वो ट्राइबल चीफ के खिलाफ नज़र आ सकते हैं। Royal Rumble के लिए WWE एलए नाइट और रोमन रेंस की दुश्मनी दोबारा बुक कर सकता है। कंपनी के पास रेंस के विरोधियों के लिए सुपरस्टार्स की कोई कमी नहीं है। Royal Rumble 2024 में भले ही लगभग 2 महीने हैं लेकिन अभी से स्टोरीलाइन को शुरू करने से इवेंट आने तक एक अच्छा बिल्डअप देखने को मिल जाएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now