3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE Raw के अगले एपिसोड में वापसी करके Seth Rollins को हार दिलानी चाहिए

Ujjaval
रोमन रेंस की Raw के अगले एपिसोड में वापसी होगी? (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की Raw के अगले एपिसोड में वापसी होगी? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Should Cost Seth Rollins Match: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सीएम पंक के बीच स्टील केज मैच देखने को मिलने वाला है। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस इसी बीच रोमन रेंस की वापसी की उम्मीद लगा रहे हैं। उनके इस मैच में दखल देने के चांस बहुत ज्यादा हैं। रोमन को सैथ और पंक दोनों ही पसंद नहीं हैं। कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें वापसी पर रॉलिंस को निशाना बनाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE Raw के अगले एपिसोड में वापसी करके सैथ रॉलिंस की हार का कारण बनना चाहिए।

Ad

3- रोमन रेंस का WWE WrestleMania में चैंपियनशिप रीमैच पाने का सपना सैथ रॉलिंस पर फोकस के चलते टूटा था

Ad

रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस बिल्कुल पसंद नहीं हैं। वो सैथ की हालत खराब करने का एक भी मौका छोड़ने को तैयार नहीं रहते हैं। WrestleMania XL में भी देखा गया था कि किस तरह से रोमन ने सैथ पर हमला करने पर फोकस किया और इसी के कारण उनके 1316 दिनों की ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का अंत हो गया। 2025 के मेंस Royal Rumble मैच में रोमन रेंस की एंट्री का ऐलान पॉल हेमन ने किया था।

पॉल ने कोडी रोड्स के सामने ऐलान करके बताया कि रोमन रेंस WrestleMania 41 में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप का रीमैच पाने के इरादे से रंबल मुकाबले का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे। रोमन ने Royal Rumble मैच में आते ही बवाल मचाया और बड़े एलिमिनेशन भी किए। इन सभी चीजों के बावजूद, जब रोमन का ध्यान सैथ पर गया, तो उनके लिए चीजें बिगड़ गई। ट्राइबल चीफ का फोकस अन्य चीजों पर नहीं था और इसी के चलते वो एलिमिनेट हो गए। सैथ पर फोकस उनकी हार का कारण बना। इसी के चलते रोमन को बदला लेना चाहिए और वो Raw के अगले एपिसोड में आकर सैथ की हार का कारण बन सकते हैं।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस द्वारा चोटिल किए जाने का बदला लेना चाहिए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच चीजें मेंस Royal Rumble मैच से एलिमिनेट होने के बाद और ज्यादा बिगड़ गई। दोनों ही रिंगसाइड पर थे और फिर सीएम पंक भी बाहर हो गए। रोमन का ध्यान पंक पर था, तभी सैथ रॉलिंस ने फायदा उठाकर रोमन रेंस पर डबल स्टॉम्प लगाया। विजनरी ने रेंस को स्टीप स्टेप्स में भी स्टॉम्प दिया। इसी वजह से रोमन बुरी तरह से घायल हो गए।

WWE Raw के अगले एपिसोड में ऑफिशियल्स ने बताया कि सैथ के हमले के कारण रोमन रेंस अनिश्चितकाल के लिए बाहर हैं। सैथ के चलते रोमन WrestleMania के बिल्डअप का हिस्सा अब तक नहीं बन पाए हैं। अब सैथ का एक महत्वपूर्ण मैच है और इसी वजह से रोमन को वापसी करके सैथ की हार का कारण बनना चाहिए। इससे वो विजनरी द्वारा चोटिल किए जाने का बदला ले पाएंगे।

1- WWE WrestleMania 41 में मैच सेटअप करने के लिए

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच दुश्मनी के बारे में फैंस को अच्छे से पता है। इन सभी चीजों के बावजूद अब तक इन दोनों के बीच WWE WrestleMania में सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिला है। WrestleMania 41 के लिए दोनों वर्ल्ड टाइटल के मैच ऑफिशियल हो चुके हैं। इसी वजह से रोमन का अब उनमें शामिल होना मुश्किल है।

रोमन को इसी वजह से बड़े मैच की तलाश होगी। इसी के चलते वो रॉलिंस पर हमला करके उनकी हार का कारण बन सकते हैं। इससे न सिर्फ रोमन खुद पर हुए हमले का बदला ले पाएंगे, बल्कि यहां से वो सैथ रॉलिंस के खिलाफ साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए मैच भी सेटअप कर पाएंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरी में नहीं होने के कारण रोमन के लिए सैथ से अच्छा कोई WrestleMania विरोधी नहीं हो सकता।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications