रॉ के पिछले हफ्ते हुए शो के दौरान साशा बैंक्स ने वापसी करने के बाद नटालिया पर वार कर दिया था। उनकी मदद को आईं बैकी लिंच पर भी साशा बैंक्स ने वार कर दिया था। इस लड़ाई के बाद ये उम्मीद है कि साशा ही बैकी को क्लैश ऑफ़ चैंपियंस में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगी। अब अगर इस बात पर ध्यान दिया जाए तो ये मुमकिन है कि दोनों में से कोई भी रेसलर इस मैच को जीत सकता है।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: रोमन रेंस पर 2 बार जानलेवा हमला करने वाले इंसान का हुआ खुलासा, खुद रेंस भी हो गए हैरान
इस आर्टिकल में हम उन बातों पर नज़र डालेंगे जिनके आधार पर दोनों रेसलर्स ये मैच जीत सकते हैं:
#3 साशा क्यों जीतेंगी: द मैन के किरदार को कमज़ोर होने से बचाने के लिए
![à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨ हारà¥à¤à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/ee71a-15664684119923.png 1920w)
बैकी लिंच के किरदार को अब नुकसान होने लगा है। इसमें रेसलमेनिया के ऐतिहासिक मेन इवेंट के बाद बैकी और सैथ के व्यक्तिगत रिश्ते, लेसी इवांस के साथ एक लंबी कहानी और नटालिया के साथ हुए मैच ने उनके किरदार को नुकसान पहुँचाया है। साशा का जीतना और बैकी की दोबारा कोशिश एक अच्छा कदम होगा।
#3 बैकी रिटेन करेंगी: एक और रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगी
![रिà¤à¥à¤°à¥à¤¡ तà¥à¤¡à¤¼à¤¨à¥ à¤à¥ लिठहॠबनतॠहà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/91689-15664683006216-800.jpg 1920w)
रोंडा राउजी अपने WWE करियर में 232 दिनों तक चैंपियन रही हैं। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे एलेक्सा ब्लिस अपने पूरे चैंपियनशिप करियर में नहीं पा सकी हैं। अब चूँकि बैकी लिंच की चैंपियनशिप रेन 135 दिन की हो चुकी है तो कंपनी उसे रोंडा से आगे करना चाहेंगी ताकि द मैन उसे अपने प्रोमो में इस्तेमाल कर सके।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 साशा क्यों जीतेंगी: कंपनी के साथ रहने के लिए एक मौका
![à¤à¥à¤¯à¤¾ यॠà¤à¤ तरà¥à¤à¤¾ हॠà¤à¤¨à¥à¤¹à¥à¤ रà¥à¤à¤¨à¥ à¤à¤¾?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3a8c5-15666443604642-800.jpg 1920w)
साशा बैंक्स द्वारा कंपनी छोड़ने की खबरें तबसे ही आने लगी थीं जबसे रेसलमेनिया के बाद ये शो और कंपनी से दूर हो गई थीं। इसके बाद इन्होंने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए जिससे इस धारणा को बल मिला। अब वो वापस आ गई हैं तो कंपनी उन्हें अपने साथ रखना चाहेगी। इसकी एक प्रमुख वजह है AEW से मिल रही चुनौती। अगर ऐसा कंपनी चाहती है तो उसे साशा बैंक्स को चैंपियन बनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: WWE में हुई अनदेखी 5 भावुक घटनाएं जिन्होंने सबकी आंखों में आंसू ला दिए
#2 बैकी रिटेन करेंगी: साशा अब भी कंपनी छोड़ सकती हैं
![साशा à¤
ब भॠà¤à¥à¤¡à¤¼ सà¤à¤¤à¥ हà¥à¤ à¤à¤à¤ªà¤¨à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8e08f-15666462738254-800.jpg 1920w)
साशा बैंक्स कंपनी में वापस आ गई हैं। उनके आने से पिछली गलतियाँ खत्म नहीं हुई हैं ना ही उनकी वजह से हुई परेशानियाँ। कहीं ऐसा तो नहीं कि साशा सिर्फ इसलिए आई हैं ताकि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे ना बढ़ाया जाए। अब अगर ऐसा है तो उनको वापस बुलाकर कंपनी बैकी लिंच को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहेगी।
#1 साशा क्यों जीतेंगी: रॉ में एक हील की ज़रूरत है
![हà¥à¤² à¤à¥ मदद सॠà¤à¤¹à¤¾à¤¨à¥ बनà¥à¤à¥ à¤
à¤à¥à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f663c-15664681119372-800.jpg 1920w)
अगर आप इस समय रॉ में हील के नाम की चर्चा करेंगे तो शायद ही कोई नाम दिमाग में आएगा। रोंडा राउजी इस समय शो में हैं नहीं, और लेसी इवांस की लड़ाई बैकी के साथ लगभग खत्म ही है। ऐसे में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए कोई ज़बरदस्त विरोधी दिखाई नहीं देता। अब अगर साशा बैंक्स पर ध्यान दें तो ये पाएंगे कि वो एक हील के तौर पर काफी पसंद की जाती हैं। ऐसे में उनका टाइटल जीतना इस कहानी को फायदा पहुंचाएगा।
ये भी पढ़ें: WWE King of the Ring 2019 को जीतने वाले 4 अच्छे और 4 बुरे विकल्प
#1 बैकी रिटेन करेंगी: रोंडा राउजी
![वापसॠपर हà¥à¤¨à¤¾ à¤à¤¾à¤¹à¤¿à¤ à¤à¤ मà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b464e-15664680686920-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 35 में हुआ मैच भले ही बैकी लिंच ने जीता था, बैकी और रोंडा के बीच की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। क्या हो अगर एक मैच के लिए रोंडा वापसी करें, और ये ज़बरदस्त मैच हमें आने वाले वक़्त में देखने को मिले?