3 कारण क्यों द मिज को WrestleMania 37 तक WWE चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 कारण क्यों चैंपियन नहीं रहना चाहिए 

द मिज Elimination Chamber 2021 में नए WWE चैंपियन बने थे
द मिज Elimination Chamber 2021 में नए WWE चैंपियन बने थे

किसी ने भी साल 2021 में द मिज (The Miz) के WWE चैंपियन बनने की कल्पना नहीं की थी। आपको बता दें, जब मिज ने ओटिस से मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता भी था तो कई लोगों का मानना था कि मिज बिना चैंपियनशिप जीते ही अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट गंवा देंगे। हालांकि, द मिज सभी को गलत साबित करते हुए Elimination Chamber में WWE चैंपियन बनने में कामयाब रहे लेकिन उन्हें चैंपियन बनाने में बॉबी लैश्ले का बड़ा हाथ रहा है।

ये भी पढ़ें: 2 सुपरस्टार्स जो इस हफ्ते WWE SmackDown में फ्लॉप रहे और 3 जिन्होंने प्रभावित किया

आपको बता दें, द मिज के WWE चैंपियन बनने के बाद से ही फैंस के मन में यह सवाल खड़े होने लगे हैं कि मिज कब तक चैंपियन बने रहेंगे और क्या वह WrestleMania 37 में WWE चैंपियन के रूप में एंट्री कर पाएंगे। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों मिज को शोज ऑफ शोज तक चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 कारण क्यों चैंपियन नहीं रहना चाहिए।

1- WWE चैंपियन के रूप में द मिज काफी शानदार हैं

द मिज एक परफेक्ट हील सुपरस्टार हैं और हील सुपरस्टार के रूप में फैंस का उनसे नफरत करना यह दर्शाता है कि वह अपना रोल कितने बखूबी से निभा रहे हैं। आपको बता दें, द मिज, विंस मैकमैहन के सबसे वफादर सुपरस्टार्स में से एक हैं और यही कारण है कि वह आज WWE चैंपियन हैं।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स और उनके संभावित WrestleMania प्रतिदंद्वी

वह काफी समय से मिड कार्ड में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और कुछ वक्त के लिए वह मेन इवेंट सीन का हिस्सा बनना डिजर्व करते हैं। यही कारण है कि वह WrestleMania 37 तक चैंपियन बने रहना डिजर्व करते हैं तो इस दौरान वह शानदार चैंपियन साबित हो सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- द मिज को WWE चैंपियन नहीं रहना चाहिए: बॉबी लैश्ले का पुश रूक जाएगा

बॉबी लैश्ले को पिछले कुछ समय में WWE में काफी बड़ा पुश दिया गया और वह अगले हफ्ते Raw में द मिज के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं। अगर लैश्ले इस मैच में द मिज से किसी तरह हार जाते हैं तो इससे उनका मोमेंटम समाप्त हो जाएगा।

यह कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी के पास इस वक्त लैश्ले को ब्रॉक लैसनर की तरह बुक करने का मौका है और वह कंपनी के अगले मॉन्स्टर बन सकते हैं। यही कारण है कि अगले हफ्ते Raw में मिज के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में लैश्ले को हराने की गलती नहीं करनी चाहिए।

2- द मिज को चैंपियन रहना चाहिए: ड्रू मैकइंटायर WrestleMania में उनसे अपना बदला ले पाएंगे

हालांकि, ड्रू मैकइंटायर पिछले साल WrestleMania में नए WWE चैंपियन बने थे लेकिन उस वक्त एरीना में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि मैकइंटायर शोज ऑफ शोज में हजारों दर्शकों के सामने WWE चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं।

यही कारण है कि अगर द मिज इस साल WrestleMania तक चैंपियन बने रहते हैं तो इससे मैकइंटायर को ही फायदा होगा। अगर मिज इस साल शोज ऑफ शोज तक चैंपियन रहते हैं तो न सिर्फ ड्रू मैकइंटायर उन्हें हराकर उनसे अपना बदला ले सकते हैं बल्कि इससे मैकइंटायर को हजारों फैंस के आगे चैंपियन बनाने का सपना भी पूरा हो जाएगा।

2- द मिज को WWE चैंपियन नहीं रहना चाहिए: बैड बनी के चैंपियन बनने का खतरा होगा

रैपर बैड बनी 24/7 चैंपियन के रूप में काफी सफल हुए हैं और वह एक मेनस्ट्रीम स्टार हैं। अफवाहों की माने तो WWE WrestleMania 37 में द मिज और बैड बनी के बीच मैच कराना चाहती है। यही कारण है कि द मिज को शोज ऑफ़ शोज से पहले अपना टाइटल हार जाना चाहिए।

ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर मिज WrestleMania 37 तक चैंपियन बने रहते हैं तो विंस मैकमैहन शोज ऑफ शोज में बैड बनी द्वारा मिज को हराकर नया चैंपियन बनाते हुए मेनस्ट्रीम दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर सकते हैं और यह काफी खराब फैसला होगा।

3- द मिज को चैंपियन बने रहना चाहिए: उनके हारने से WWE टाइटल की वैल्यू को क्षति पहुंचेगी

youtube-cover

अगले हफ्ते Raw में बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच में द मिज अपनी WWE चैंपियनशिप हार सकते हैं। हालांकि, क्या मिज का चैंपियन बनने के एक हफ्ते बाद ही टाइटल हारना सही रहेगा, शायद नहीं। इतनी जल्दी टाइटल हारने से WWE चैंपियनशिप के वैल्यू को क्षति पहुंच सकती है।

यही कारण है कि द मिज को WrestleMania 37 तक चैंपियन बने रहना चाहिए। इस दौरान WWE द मिज को हील चैंपियन के रूप में बुक कर सकती है।

Quick Links