3 कारण क्यों द अंडरटेकर कभी भी WWE छोड़कर AEW में कदम नहीं रखेंगे

WWE
WWE

द अंडरटेकर (The Undertaker) को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उन्होंने 1990 में WWE के अंदर डेब्यू किया था और इसके बाद वो कंपनी का अहम हिस्सा बन गए। उन्होंने कई सारे दिग्गजों का सामना किया है और उन्हें पराजित किया है। द अंडरटेकर ने WWE में 30 सालों तक काम किया है।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर ने WWE में 'चीटिंग' करते हुए रचा था इतिहास, खुद को आधा भारतीय मानने वाले सुपरस्टार से छीनी थी जीत

Survivor Series 2020 में द अंडरटेकर का फेयरवेल देखने को मिला था और उन्होंने अब रिटायरमेंट ले ली है। जॉन मोक्सली, पॉल वाइट, क्रिस जैरिको और क्रिश्चियन पेज जैसे पूर्व WWE स्टार्स ने AEW में कदम रखा है। कई लोगों का मानना है कि अंडरटेकर भी AEW में जा सकते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे पता चलता है कि द अंडरटेकर कभी AEW में कदम नहीं रखेंगे।

1- द अंडरटेकर WWE के मालिक विंस मैकमैहन को कभी धोखा नहीं देंगे

अंडरटेकर और विंस मैकमैहन
अंडरटेकर और विंस मैकमैहन

1990 में WWE के अंदर डेब्यू करने से पहले द अंडरटेकर ने WCW में काफी समय तक काम किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने WWE में काम किया और कई सारे दिग्गजों को हराया। वो अपने साथ एक अनोखे गिमिक को लेकर आए थे और इसी वजह से फैंस का ध्यान उनपर टिका रहता था। इसके बाद से ही द फिनोम ने WWE में ही काम किया है। विंस मैकमैहन के प्रति अंडरटेकर की निष्ठा है।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

अंडरटेकर ने भी एक मौके पर बताया था कि वो काफी संघर्ष कर रहे थे और WWE में उन्हें आजादी मिली। उन्हें अपने अनोखे कैरेक्टर को बेहतर बनाने का मौका मिला और वो इसके बाद रेसलिंग इतिहास का सबसे अहम हिस्सा बन गए। टेकर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में बताया था कि वो विंस मैकमैहन के साथ हमेशा वफादार रहे हैं और वो कभी भी उन्हें धोखा नहीं दे सकते। उन्होंने अपने बेटे का नाम भी गनर विंसेंट रखा है। ऐसे में वो शायद ही कभी AEW में जाने का निर्णय लेंगे।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

2- द अंडरटेकर रिंग में वापसी नहीं करना चाहते

WWE
WWE

द अंडरटेकर अब रिटायर हो गए हैं और वो रिंग में फिर वापसी नहीं करना चाहते हैं। इस सुपरस्टार ने अपना अंतिम मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था। उस मैच की काफी तारीफ हुई थी और सभी को वो मुकाबला पसंद आया था। अंडरटेकर ने खुद बताया था कि वो अब रिंग में काम नहीं करना चाहते हैं।

इस वजह से ही अंडरटेकर ने Survivor Series 2020 में रिटायर होने का निर्णय लिया था। उनकी उम्र काफी ज्यादा हो गई है और वो अब पहले की तरह काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शायद ही वो WWE छोड़कर AEW में जाएंगे। अंडरटेकर को अगर रिंग में वापस आना होगा तो WWE उनके लड़ने के तरीके के हिसाब से अच्छा विकल्प होगा।

3- AEW में द अंडरटेकर के लिए अच्छी स्टोरीलाइंस नहीं है

अंडरटेकर और स्टिंग
अंडरटेकर और स्टिंग

AEW में द अंडरटेकर अगर आ भी जाते हैं तो उनके पास ज्यादा विरोधियों के विकल्प नहीं रहेंगे। कंपनी में कोई भी उनके स्तर पर नहीं है। अंडरटेकर के लिए सिर्फ द स्टिंग, क्रिस जैरिको और कैनी ओमेगा ही बेहतर विकल्प माने जाएंगे। उनके अलावा AEW के पास अंडरटेकर के लिए ताकतवर विरोधी नहीं रहेंगे।

अंडरटेकर ने रेसलिंग जगत में बड़ा नाम बनाया है और इसमें स्टोरीलाइंस का काफी महत्व है। AEW में शायद अंडरटेकर को गिमिक बदलना पड़े और फिर उन्हें उतनी अच्छी स्टोरीलाइन नहीं मिल पाए। इस वजह से भी अंडरटेकर कभी AEW में जाने का निर्णय नहीं लेंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए

Quick Links