3 कारण क्यों WWE Saturday Night’s Main Event में Jacob Fatu ने Braun Strowman को तहस-नहस किया

WWE
Saturday Night’s Main Event में जेकब फाटू का कहर (Photo: WWE.com & X/@SKWrestling_)

Reasons Why Jacob Fatu Destroyed Braun Strowman: WWE Saturday Night’s Main Event शानदार रहा। जेकब फाटू (Jacob Fatu) और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच भी मैच देखने को मिला। मुकाबले का अंत नहीं निकल पाया क्योंकि फाटू ने बवाल मचा दिया। उन्होंने स्ट्रोमैन के ऊपर खतरनाक अटैक कर उनकी हालत खराब कर दी। WWE ऑफिशियल्स और रेफरी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। उनका विकराल रूप देखकर सभी हैरान रह गए थे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों Saturday Night’s Main Event में फाटू ने ब्रॉन को तहस-नहस किया।

Ad

#3 WWE में खुद को बड़ा मॉन्स्टर दिखाना चाहते हैं जेकब फाटू

Ad

जेकब फाटू पूरी तरीके से ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर हावी थे। वो चाहते तो ब्रॉन को पिन करके आसानी से जीत हासिल कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फाटू ने स्ट्रोमैन के ऊपर लगातार अटैक जारी रखा। इसके जरिए उन्होंने ये दिखाने की कोशिश की वो सबसे बड़े मॉन्स्टर हैं।

फाटू ने ये भी बता दिया कि जब उन्हें गुस्सा आता है तो फिर वो अपने दुश्मन पर टूट पड़ते है और उन्हें जीत और हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है। स्ट्रोमैन के ऊपर भयंकर हमला करके उन्होंने अपनी डरावनी प्रवृत्ति जारी रखी है।

#2 WWE Saturday Night’s Main Event के बाद भी राइवलरी रहेगी जारी

Ad

जेकब फाटू का ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर खतरनाक हमले का एक कारण राइवलरी को आगे जारी रखना भी हो सकता है। अगर मुकाबले का क्लीन एंड होता तो फिर फ्यूड को शायद आगे बढ़ाने में दिक्कत होती। हो सकता था कि इसका अंत ही हो जाता लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

अब फाटू और स्ट्रोमैन के बीच और जबदस्त पंगा देखने को मिलेगा। स्ट्रोमैन बदले के मूड में होंगे। वहीं जेकब का खूंखार रूप सभी ने देख लिया है। दोनों की दुश्मनी और ज्यादा मजबूत हो गई है। WWE ने इस तरह की बुकिंग कर जरूर सभी को खुश कर दिया है।

#1 क्या WWE Royal Rumble 2025 में बवाल मचाएंगे जेकब फाटू?

Ad

Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। अब इसके प्रसारण में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मेंस रॉयल रंबल मैच में जेकब फाटू भी संभवत: एंट्री करेंगे। उनके प्रदर्शन पर सभी की नज़रें रहेंगी। इस मुकाबले से पहले सभी को चेतावनी देने के लिए शायद उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन की हालत खराब की हो सकती है।

2024 में फाटू ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उनकी वजह से नई ब्लडलाइन को खूब ताकत मिली। स्ट्रोमैन जैसे खतरनाक रेसलर की हालत खराब करके उन्होंने पूरे रोस्टर को सचेत कर दिया है। उन्होंने बता दिया है कि रिंग में उनका सामना करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications