3 कारण क्यों WrestleMania 41 से पहले Roman Reigns को हील के रूप में WWE में वापसी करनी चाहिए

WWE
रोमन रेंस की कब होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Return As Heel: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) अनुपस्थित हैं। हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्हें सीएम पंक ने एलिमिनेट किया था। इसके बाद रिंग के बाहर सैथ रॉलिंस ने उनके ऊपर हमला कर दिया था। WWE ने बताया कि वो कुछ समय के लिए नज़र नहीं आएंगे। रॉलिंस ने कहा कि उनके अटैक के कारण ही रेंस को बड़ा झटका लगा। उम्मीद के मुताबिक WrestleMania 41 से पहले रेंस रिंग में एंट्री कर लेंगे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों मेगा इवेंट से पहले रेंस को हील के रूप में WWE में वापसी करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE में हील रोमन रेंस पर उला फाला ज्यादा सूट करती है

Ad

साल 2020 के बाद से रोमन रेंस ने हील के रूप में शानदार काम किया। ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला उनके बहुत ज्यादा सूट करती थी। WWE SummerSlam 2024 में रेंस ने फेस के तौर पर वापसी की।

पिछले महीने Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को हराकर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दोबारा हासिल कर ली। देखा जाए तो बेबीफेस कैरेक्टर में रेंस के ऊपर ये चीजें मजेदार नहीं लग रही हैं। इस वजह से भी WrestleMania 41 से पहले उन्होंने हील के रूप में वापसी करनी चाहिए। उनका पुराना अंदाज देखकर फैंस खुश हो जाएंगे।

#2 WWE WrestleMania से पहले सैथ रॉलिंस और सीएम पंक को हील के रूप में अच्छे से हैंडल कर पाएंगे रोमन रेंस

Ad

मेंस रॉयल रंबल मैच के बाद स्थिति कुछ अलग हो गई है। सीएम पंक ने सभी को चौंकाते हुए सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को साथ में एलिमिनेट किया। रिंग के बाहर फिर सैथ ने रोमन की हालत खराब कर दी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania में रेंस की टक्कर पंक और रॉलिंस से होगी।

रोमन को बेबीफेस कैरेक्टर में रॉलिंस और पंक को संभालना काफी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने हील के रूप में कई दिग्गजों को मात दी है। अगर WrestleMania से पहले रोमन विलन बनकर वापसी करते हैं तो फिर सैथ और सीएम पंक का मनोबल गिर सकता है। ऐसा होने से रेंस को ही फायदा मिलेगा।

#1 WWE में रोमन रेंस के हील बनने से कुछ बेबीफेस स्टार्स को फायदा मिल सकता है

Ad

रोमन रेंस ने अपने हील रन के दौरान कई स्टार्स को फायदा पहुंचाया। उनकी वजह से बेबीफेस रेसलर्स को आगे बढ़ने में काफी मदद मिली। रेंस के शानदार काम की वजह से ही ऐसा हुआ। ये कार्य अब वो दोबारा कर सकते हैं।

WrestleMania 41 से पहले अगर वो हील के रूप में वापसी करते हैं तो आगे के लिए कई रास्ते खुल जाएंगे। आप सभी जानते हैं कि रेंस अपने विलन कैरेक्टर को उच्च लेवल पर पहुंचा चुके हैं। वो दोबारा इसी अंदाज में काम करेंगे तो फिर फैंस को भी अच्छा लगेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications