सर्वाइवर सीरीज़ 2019 के बाद सभी की निगाह रॉ के ऊपर टिक गई थी। इस बार शो के मेन इवेंट में केविन ओवेंस का सामना सैथ रॉलिंस से हुआ था। इस मैच में सैथ ने जीत हासिल की थी लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा हैरानी फैंस ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) को लेकर हुई। ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) ने मेन इवेंट के दौरान केविन ओवेंस पर हमला कर दिया था। उनके इस एक्ट के बाद अब फैंस उम्मीद कर रहे है कि शायद आने वाले समय में सैथ रॉलिंस के साथ ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) नजर आ सकते हैं। तो आइये जानते है वो तीन कारण जिस वजह से ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) को सैथ रॉलिंस के जुड़़ जाना चाहिए। #3 ये ग्रुप रेड ब्रांड के टॉप स्टार्स बन सकते हैं #AOP are back, and they just RUINED this main event!#RAW #WWERaw @Akam_WWE @Rezar_WWE pic.twitter.com/iBVPVNMiKI— WWE (@WWE) November 26, 2019प्रो-रेसलिंग की दुनिया में हमेशा से ही स्टार्स के ग्रुप शो को आगे जाते रहे हैं। इस समय में द अनडिस्प्यूटेड एरा NXT में टॉप स्टार्स के रूप में सामने आ रहे हैं। इससे पहले रेसलिंग की दुनिया में NWO, फोर हॉर्समैन और DX जैसे ग्रुप रह चुके हैं। लेकिन इस समय रेड ब्रांड में कोई भी ऐसा ग्रुप नहीं है, जो शो के सबसे बड़े स्टार्स के रूप में आगे आए। ऐसे में WWE के पास सैथ को ऑथर्स ऑफ़ पेन के साथ जोड़ने का मौका होगा। ये भी पढ़ें: पूर्व चैंपियन ने WWE से खुद को रिलीज़ करने की मांग की, उनके दुश्मन ने कहा- भाग जाओ, रिटायर हो जाओ या कंपनी छोड़ दोवो इससे पहले भी मॉडर्न एरा के सबसे फेमस ग्रुप द शील्ड का हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें पता है कि किस तरह से ग्रुप को आगे ले जाना हैं। ऐसे में अगर WWE उन्हें ऑथर्स ऑफ़ पेन के साथ जोड़ता है तो ये ग्रुप रेड ब्रांड के सबसे बड़े स्टार्स बन सकते है। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं