3 कारण क्यों ऑथर्स ऑफ पेन को सैथ रॉलिंस के साथ टीम  बनानी चाहिए

रॉ के दौरान AOP और सैथ 
रॉ के दौरान AOP और सैथ 

सर्वाइवर सीरीज़ 2019 के बाद सभी की निगाह रॉ के ऊपर टिक गई थी। इस बार शो के मेन इवेंट में केविन ओवेंस का सामना सैथ रॉलिंस से हुआ था। इस मैच में सैथ ने जीत हासिल की थी लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा हैरानी फैंस ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) को लेकर हुई। ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) ने मेन इवेंट के दौरान केविन ओवेंस पर हमला कर दिया था। उनके इस एक्ट के बाद अब फैंस उम्मीद कर रहे है कि शायद आने वाले समय में सैथ रॉलिंस के साथ ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) नजर आ सकते हैं। तो आइये जानते है वो तीन कारण जिस वजह से ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) को सैथ रॉलिंस के जुड़़ जाना चाहिए।

#3 ये ग्रुप रेड ब्रांड के टॉप स्टार्स बन सकते हैं

प्रो-रेसलिंग की दुनिया में हमेशा से ही स्टार्स के ग्रुप शो को आगे जाते रहे हैं। इस समय में द अनडिस्प्यूटेड एरा NXT में टॉप स्टार्स के रूप में सामने आ रहे हैं। इससे पहले रेसलिंग की दुनिया में NWO, फोर हॉर्समैन और DX जैसे ग्रुप रह चुके हैं। लेकिन इस समय रेड ब्रांड में कोई भी ऐसा ग्रुप नहीं है, जो शो के सबसे बड़े स्टार्स के रूप में आगे आए। ऐसे में WWE के पास सैथ को ऑथर्स ऑफ़ पेन के साथ जोड़ने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें: पूर्व चैंपियन ने WWE से खुद को रिलीज़ करने की मांग की, उनके दुश्मन ने कहा- भाग जाओ, रिटायर हो जाओ या कंपनी छोड़ दो

वो इससे पहले भी मॉडर्न एरा के सबसे फेमस ग्रुप द शील्ड का हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें पता है कि किस तरह से ग्रुप को आगे ले जाना हैं। ऐसे में अगर WWE उन्हें ऑथर्स ऑफ़ पेन के साथ जोड़ता है तो ये ग्रुप रेड ब्रांड के सबसे बड़े स्टार्स बन सकते है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) अपने करियर को उठाने के लिए

ऑथर्स ऑफ पेन (AOP)
ऑथर्स ऑफ पेन (AOP)

चोट के बाद वापसी करने के बाद से ही ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) अभी तक सिर्फ बैकस्टेज में प्रोमो करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन रॉ में उन्होंने ओवेंस पर हमला कर के अपने कमबैक को यादगार बनाने की कोशिश की हैं। इसमें कोई भी शक नहीं है कि ये दोनों ही स्टार्स इन रिंग वर्क में काफी ज्यादा सॉलिड है और एक रिंग में जादू कर सकते हैं। ऐसे में अगर वो सैथ के साथ जुड़़ जाते हैं तो उनके पास फैंस को एक बार फिर से अपनी ओर आकर्षित करने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार कीथ ली के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी जरुरी है

गौरतलब है कि ऑथर्स ऑफ़ पेन NXT में टैग टीम चैंपियनशिप भी रह चुके हैं।इस दौरान उन्हें येलो ब्रांड के सबसे खतरनाक टैग टीम के रूप में देखा जाता था।

#1 अन्य स्टार्स के करियर को ही बनाने के लिए

केविन ओवेंस पर हमला करते AOP
केविन ओवेंस पर हमला करते AOP

ऑथर्स ऑफ पेन (AOP) अगर आने वाले समय में सैथ के साथ जुड़़ जाते हैं तो उनके अलावा और भी स्टार्स को इसका फायदा हो सकता है क्योंकि ये तीनों ही स्टार्स इस दौरान एक हील ग्रुप की तरह काम करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में रिकोशे जैसे स्टार्स के पास खुद को बेबीफेस के रूप में साबित करने का अच्छा मौका होगा।अगर WWE उन्हें इस फ्यूड में बेहतर तरह से बुक करता है तो फैंस को इस साल के अंत तक एक यादगार फ्यूड और मैच दोनों देखने को मिल सकता हैं।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने सीएम पंक के रेसलिंग करियर में काफी मदद की

इसमें कोई भी शक नहीं है कि ये स्टार्स रिंग में अपने वर्क से इस फ्यूड को और ज्यादा यादगार बना सकते हैं।इसके अलावा इस फ्यूड से रिकोशे के पास भी अपनी प्रोमो स्किल्स को दिखाने का मौका बन सकता है।