क्राउन ज्वेल पे-पर-व्यू में हमें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए द फीन्ड बनाम सैथ रॉलिंस का मैच देखने को मिला था। मैच में शर्त डाली गई थी कि जब तक इसका एक क्लीन विजेता नहीं बन जाता, इसे कोई नहीं रोक पाएगा। मुकाबला काफी शानदार था और इसमें हमें कई शानदार चीज़ें देखने को मिली। एक फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच होने की वजह से दोनों रेसलर्स ने रिंग से बाहर निकलकर भी मुकाबले को जारी रखा था।
ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जो बैकी लिंच को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बन सकती हैं
मैच में एक पल तो ऐसा ही आया था जब रॉलिंस ने वायट को स्टेज के नीचे रखे गए सामान के ऊपर फेंक दिया था। इससे वहां बिजली का झटका हुआ और सभी को लगा कि आगे वायट मैच में लड़ नहीं पाएंगे। लेकिन तभी उन्होंने रॉलिंस को अपना फिनिशर दिया और फिर सिस्टर एबीगेल का इस्तेमाल करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। आइए जानते हैं द फीन्ड की इस बड़ी जीत के 3 कारण।
#3 वायट को स्मैकडाउन से रॉ में लाने के लिए
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/30916-15726039809267-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन में पहले से ही काफी सारे ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिन्होंने इस ब्रांड को काफी शानदार बना दिया है। डब्लू डब्लू ई (WWE) ने भी फॉक्स के साथ एक बड़ी डील साइन की है जिसकी वजह से कंपनी के ज्यादातर बड़े रेसलर्स इस शो में ही नजर आएंगे। वायट को भी एक समय पर स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया गया था लेकिन शायद अब WWE इन्हें फिर से रॉ में लाना चाहती है।
इसके पीछे की कई वजह हो सकती है। अफवाहों के अनुसार फॉक्स वायट के फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट्स से ज्यादा खुश नहीं था और इस वजह से इसे बंद किया जाने वाला था। लेकिन फैंस जानते हैं कि इन सैगमेंट्स की वजह से ही वायट को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और अगर इसे बंद कर दिया जाए तो उनके किरदार को नुकसान होगा।
इसके अलावा WWE इस वजह से भी वायट को रॉ में लाना चाह रही होगी क्योंकि उनके इस शो में आने से कंपनी स्मैकडाउन में किसी दूसरे बड़े रेसलर को ला सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 वायट की हार से उनका मोमेंटम ख़त्म हो जाता
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/fba1c-15726041126234-800.jpg 1920w)
द फीन्ड इस समय WWE के सबसे मशहूर सुपरस्टार्स में से एक हैं और इस वजह से वह अभी किसी भी रेसलर के खिलाफ क्लीन नहीं हार सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे उनके किरदार को काफी ज्यादा नुकसान होगा और ऐसा WWE नहीं होने देना चाहेगी।
अगर चीज़ों को सही तरह से किया जाए तो वायट के किरदार को काफी बड़ा बनाया जा सकता हैं लेकिन इसके लिए उन्हें अगले कुछ महीनों तक अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे। क्राउन ज्वेल में उनका मैच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए था और इस मैच में वायट के किरदार को नुकसान ना पहुंचाने के लिए ही शायद WWE ने उन्हें चैंपियन बनाया है। अब वह रॉ में जाकर शानदार काम कर सकते हैं।
#1 रॉलिंस ने किरदार को फिर से शानदार बनाने के लिए
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/75a69-15726040525785-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस पिछले कुछ समय से एक हील के तौर पर काम कर रहे हैं लेकिन वह इस समय भी एक बेबीफेस रेसलर हैं। अफवाहों के अनुसार WWE ने उन्हें एक हील बनाने के लिए कोई प्लानिंग नहीं की है लेकिन ये अफ़वाह गलत भी साबित हो सकती है।
काफी लंबे समय से रॉलिंस एक फेस के तौर पर ही काम कर रहे हैं और इस वजह से उन्हें फैंस ने बू करना भी शुरू कर दिया था। हालांकि अब वायट के चैंपियन बनने से यूनिवर्सल चैंपियनशिप पिक्चर में काफी सुधार आ गया है और अब वह दूसरे रेसलर्स के साथ दुश्मनी करके फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं।