स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स के बाद रॉ के एपिसोड में अंडरटेकर ने वापसी करके रोमन रेंस को शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर के अटैक से बचाया था। इसके बाद एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में द अंडरटेकर और रोमन रेंस ने टीम बनाकर ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन को हराया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार द डेडमैन एक बार ड्रू मैकइंटायर के साथ सिंगल्स मैच लड़ना चाहते हैं। इसलिए WWE ने उन्हें फ़्यूड में जोड़ने का फैसला लिया। WWE समरस्लैम में दोनों के बीच बहुत बड़ा मैच प्लान कर सकती है। ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ समय से शेन के साथ है।
शेन और मैकइंटायर जल्दी ही अलग हो सकते हैं क्योंकि 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' की फ़्यूड केविन ओवेन्स के साथ चल रही है और दोनों के बीच आने वाले समय में मैच हो सकता है। ड्रू मैकइंटायर के पास अभी कोई भी स्टोरीलाइन नहीं है।
डब्लू डब्लू ई (WWE) इस हफ्ते से स्कोटिश साइकोपैथ और द फेनोम की स्टोरीलाइन शुरू कर सकती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिसके चलते समरस्लैम में द अंडरटेकर और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- 5 ड्रीम मैच जो SummerSlam 2019 में हो सकते हैं
#3 स्टोरीलाइन के हिसाब से आगे फ़्यूड बढ़ सकती है
![à¤à¤à¥à¤¸à¤à¥à¤°à¥à¤® रà¥à¤²à¥à¤¸ 2019](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0cab5-15635988779577-800.jpg 1920w)
एक्सट्रीम रूल्स में टैग टीम मैच के अंत में ड्रू मैकइंटायर द डेडमैन को अपना फिनिशर लगाने के लिए तैयार थे लेकिन रोमन रेंस ने स्पीयर लगाकर मैकइंटायर को रोक दिया। मैकइंटायर रॉ के एपिसोड में एक्सट्रीम रूल्स में द अंडरटेकर को मैच में पिन करने के बारे में बात सकते हैं।
इसके अलावा वह समरस्लैम के लिए टेकर को चैलेंज कर सकते हैं। WWE ने शायद एक्सट्रीम रूल्स के अंत को इस प्रकार से प्लान किया था। WWE के पास अच्छी स्टोरीलाइन होने की वजह से वह दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच करा सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 ड्रू मैकइंटायर को अपने करियर में होगा फायदा
![मिलà¥à¤à¤¾ बहà¥à¤¤ à¤à¥à¤¯à¤¾à¤¦à¤¾ फायदा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/fe196-15635986121984-800.jpg 1920w)
अंडरटेकर बहुत बड़े सुपरस्टार है। उन्होंने पिछले कुछ समय में नए सुपरस्टार्स के साथ मैच लड़कर उन्हें आगे लाने में मदद की है। रोमन रेंस आज द डेडमैन की वजह से ही WWE के टॉप स्टार्स में से एक है।
इसके अलावा उन्होंने ब्रॉक लैसनर को द बीस्ट बनाने में मदद की। इस प्रकार से वह ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़कर उनके WWE करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।
#1 द अंडरटेकर और ड्रू मैकइंटायर एक अच्छा मैच दे सकते हैं
![à¤
à¤à¤¡à¤°à¤à¥à¤à¤° à¤à¤° मà¥à¤à¤à¤à¤à¤¾à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/72cdb-15635985759532-800.jpg 1920w)
द अंडरटेकर का गोल्डबर्ग के खिलाफ सुपर शोडाउन में अंतिम सिंगल्स मैच काफी ज्यादा निराशाजनक था। उन्होंने एक्सट्रीम रूल्स में अच्छा मैच हो दिया था लेकिन वहां उन्हें रोमन रेंस का सपोर्ट मिला था।
उन्हें एक सिंगल्स मैच में भी खुद को साबित करना होगा और सुपर शोडाउन के मैच को फैंस के दिमाग मे से हटाना होगा। अंडरटेकर अब मैकइंटायर के साथ मैच लड़कर साबित कर सकते हैं कि वह अभी भी आसानी से अच्छे मैच लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- SummerSlam में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक