विंस मैकमैहन द्वारा सैथ रॉलिंस के ऊपर भरोसा करने की 3 बड़ी वजह

आर्किटेक्ट इन वजह से विंस को पसंद है
आर्किटेक्ट इन वजह से विंस को पसंद है

डब्लू डब्लू ई (WWE) के वर्तमान यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस है और वह मेन रोस्टर के अंदर अपनी सफलता का आनंद ले रहे हैं। 33 वर्षीय सुपरस्टार द आर्किटेक्ट ने हाल ही में समरस्लैम पीपीवी के अंदर ब्रॉक लैसनर को हराया और यूनिवर्सल टाइटल को जीता।

उन्होंने इस साल रेसलमेनिया 35 में भी द बीस्ट को हराया था लेकिन यह जीत रॉलिंस ने लैसनर को लो ब्लो देकर हासिल की थी। इसके बाद समरस्लैम पीपीवी उन्होंने द बीस्ट को क्लीन रूप से हरा दिया। एक ही साल में को ब्रॉक लैसनर दो बार हराने के बाद यह कहा जा सकता है कि विंस मैकमैहन को द आर्किटेक्ट पर पूरा विश्वास है और वह रॉ के इस फेस सुपरस्टार को आगे भी पुश देते रहेंगे।

यह भी पढ़े: WWE न्यूज़: द अंडरटेकर की टीवी पर वापसी की तारीख सामने आई

इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़ी वजह पर बात करेंगे कि क्यों विंस मैकमैहन द आर्किटेक्ट पर इतना भरोसा करते है।

# 3 ट्रिपल एच को भी उन पर भरोसा हैं

youtube-cover

ट्रिपल एच को सैथ रॉलिंस पर उस दिन से ही भरोसा था जब वह पहली बार WWE का हिस्सा बने । इस वजह से ही रॉलिंस जब NXT ब्रांड का हिस्सा थे तो उन्होंने सबसे पहले NXT चैंपियनशिप को जीता था। जब सैथ ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया तो WWE ने उन्हें रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़(AEW में जॉन मोक्सली) के साथ मिलाकर एक टीम बनाई जिसका नाम द शील्ड रखा गया और यह टीम दो साल तक साथ रही।

यह भी पढ़े: WWE न्यूज़: द अंडरटेकर की टीवी पर वापसी की तारीख सामने आई

2014 में जब ट्रिपल एच की एवोल्यूशन टीम हारने वाली थी उस समय उन्होंने द शील्ड के मेंबर द आर्किटेक्ट को अपनी तरफ मिला दिया और तभी से ट्रिपल एच सैथ रॉलिंस पर बहुत भरोसा करते है। ट्रिपल एच ने ही इस यूनिवर्सल चैंपियन को WWE का सबसे बड़ा हील सुपरस्टार बनने में मदद की और बाद में यह चैंपियन WWE का सबसे पसंदीदा बेबीफेस बन गया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# 2 रॉलिंस रॉ का सबसे बड़ा फेस हैं और फैंस उनसे पसंद करते हैं

youtube-cover

बिना किसी शक के सैथ रॉलिंस ने रिंग में अपने मेन रोस्टर के अंदर डेब्यू से लेकर अब तक बहुत अच्छे से काम किया है। द आर्किटेक्ट एक प्रतिभाशाली WWE सुपरस्टार है जो जानते है कि अपने काम को किस प्रकार सुधारा जाता है । यही कारण है कि फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं और इसलिए WWE के अधिकारी और विंस मैकमैहन उन पर इतना भरोसा रखते है।

फिलहाल सैथ रॉलिंस रॉ ब्रांड के सबसे बड़े बेबीफेस है और यह विंस की जिम्मेदारी है कि वह उनके गिमिक का ध्यान रखे। अगर रॉलिंस फैंस का सपोर्ट खो देते है तो इससे WWE को भी नुकसान होगा। लेकिन विंस ऐसा होने नहीं देंगे। इसलिए वह द आर्किटेक्ट के कैरेक्टर को और अच्छा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें उन्हें ब्रॉक लैसनर जैसे सुपरस्टार को हराने और अधिक समय तक चैंपियन बने रहने की अनुमति देनी होगी। WWE के चेयरमैन ने रॉलिंस को हाल ही में लैसनर को दो बार हराने की अनुमति दी है इसे हमे पता चलता हैं कि वह सैथ रॉलिंस पर भरोसा करते हैं।

यह भी पढ़े: WWE न्यूज़: द अंडरटेकर की टीवी पर वापसी की तारीख सामने आई

# 1 वह हील और फेस दोनों की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं

youtube-cover

सैथ रॉलिंस उन कुछ बड़े रेसलर्स में से एक हैं जो हील और बेबीफेस दोनों ही रूप में अच्छे से काम कर सकते है। रॉलिंस द शील्ड के मेंबर के रूप में सुर्खियों में आए लेकिन उनके हील टर्न ने उन्हें WWE का सबसे सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद WWE ने उन्हें ट्रिपल एच की मदद से बेबीफेस बना दिया और द आर्किटेक्ट ने इस भूमिका को भी अच्छे से निभाया।

यह भी पढ़े: WWE न्यूज़: द अंडरटेकर की टीवी पर वापसी की तारीख सामने आई

Quick Links