3 कारण क्यों Brock Lesnar को Fastlane 2023 के बाद WWE द्वारा वापस बुलाया जाना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर वापस आ सकते हैं
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर वापस आ सकते हैं

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) काफी समय से एक्शन से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच समरस्लैम (SummerSlam 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में लड़ा था। उन्हें इस मुकाबले में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ बड़ी हार मिली थी।

Ad

ब्रॉक लैसनर को अब फैंस जल्द ही वापस देखना चाहते हैं। Fastlane 2023 के आयोजन में कुछ ही दिन हैं और इस शो के बाद लैसनर आ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE को Fastlane 2023 के बाद ब्रॉक लैसनर को वापस बुलाना चाहिए।

3- WWE Fastlane 2023 के बाद Brock Lesnar के आने से रेटिंग्स में सुधार हो सकता है

youtube-cover
Ad

WWE Raw की रेटिंग्स लगातार कम हो रही है। व्यूअरशिप के मामले में एक ओर SmackDown स्थिर नज़र आ रहा है, वहीं Raw को लगातार नुकसान हो रहा है। ऐसे में ब्रॉक लैसनर को वापस बुलाना एक सही विकल्प रहेगा। Fastlane 2023 के बाद WWE एक नई शुरुआत करेगा और यहां लैसनर को लाकर कंपनी रेटिंग्स को स्थिर रखने की कोशिश कर सकती है।

ब्रॉक लैसनर के आने से ढेरों फैंस शो की ओर आकर्षित होते हैं। बीच में लैसनर और अन्य स्टार्स की मदद से Raw की व्यूअरशिप ठीक होने लगी थी। अब लगातार हो रहे नुकसान को देखकर पूर्व WWE चैंपियन को वापस लाया जाना ही कंपनी के लिए फायदेमंद चीज़ होगी।

2- Crown Jewel में मैच की स्टोरीलाइन शुरू के लिए

youtube-cover
Ad

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ब्रॉक लैसनर Crown Jewel 2023 का हिस्सा बन सकते हैं। Fastlane 2023 के बाद सऊदी अरब में होने वाले शो के लिए स्टोरीलाइंस शुरू हो जाएगी। ऐसे में ब्रॉक लैसनर को वापस लाया जा सकता है। वो रेड ब्रांड में वापसी करते हुए किसी सुपरस्टार को निशाना बना सकते हैं।

इसी के साथ द बीस्ट की Crown Jewel के लिए स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। थोड़े समय बाद WWE यहां उनके लिए मैच भी तय कर सकता है। लैसनर के पास Crown Jewel के लिए सैथ रॉलिंस, गुंथर, ड्रू मैकइंटायर समेत कई अच्छे-अच्छे विरोधी हैं। वो आकर किसी को भी टारगेट करते हुए अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं। फैंस को लैसनर की वापसी का यह अंदाज जरूर पसंद आएगा।

1- John Cena और Roman Reigns SmackDown में नज़र आएंगे, Raw में इसी कारण Brock Lesnar को लाया जाना चाहिए

youtube-cover
Ad

जॉन सीना अक्टूबर 2023 के अंत तक WWE में नज़र आएंगे। Fastlane 2023 के बाद होने वाले SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस भी वापसी करेंगे। ऐसे में ब्लू ब्रांड के शोज़ में रोमन रेंस और जॉन सीना दोनों ही दिग्गज स्टार्स दिखाई देंगे। Raw को भी WWE किसी मेगा स्टार की वापसी कराकर खास बनाना चाहेगा।

ब्रॉक लैसनर की इसी कारण वापसी हो सकती है। वो Fastlane 2023 के बाद रेड ब्रांड के शो में वापसी कर सकते हैं और इससे फैंस आकर्षित हो जाएंगे। SmackDown की तरह Raw का एपिसोड भी काफी बेहतरीन बन पाएगा। लैसनर के पास जबरदस्त स्टार पावर है और वो जरूर शो को बेहतर बनाने के लिए वापसी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications