3 कारण क्यों डेनियल ब्रायन को WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए और 3 कारण क्यों नहीं करना चाहिए 

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

WrestleMania 37 नाईट टू को डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) ने WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस (Roman Reigns) और ऐज (Edge) के साथ मिलकर मेन इवेंट किया था। हालांकि, इसके बावजूद ब्रायन ने खुलासा किया कि वह इस मैच में शामिल होकर खुश नहीं थे और उनका मानना था कि इस मैच में उनकी कोई जरूरत नहीं थी।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ कीथ ली वापसी के बाद फ्यूड कर सकते हैं

यही नहीं, इस दौरान ब्रायन ने बताया कि साल 2021 में उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है, हालांकि, यह बात साफ नहीं है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट किस दिन समाप्त होने वाला है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों ब्रायन को WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करना चाहिए और 3 कारण क्यों साइन करना चाहिए।

3- डेनियल ब्रायन को नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करना चाहिए: WWE के बाहर नए चैलेंज

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन ने WWE में आने से पहले करीब एक दशक तक इंडीपेंडेट सर्किट में कम्पीट करके दुनिया भर में अपना नाम बनाया था। तब से लेकर आज तक प्रो रेसलिंग की दुनिया काफी बदलाव आ चुका है और वर्तमान समय में कई बड़े प्रमोशंस अस्तित्व में आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी गलतियां जो कि WWE को एलिस्टर ब्लैक की वापसी के बाद नहीं करना चाहिए

नए प्रमोशंस का मतलब यह है कि WWE के बाहर भी कई बेहतरीन रेसलर्स मौजूद हैं जिनके खिलाफ डेनियल ब्रायन का मैच देखने लायक होगा। यही कारण है कि ब्रायन को रिटायर होने से पहले WWE के बाहर जरूर कम्पीट करना चाहिए।

3- नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए: डेनियल ब्रायन को WWE में क्रिएटिव फ्रीडम मिला हुआ है

ब्रायन और ऐज
ब्रायन और ऐज

डेनियल ब्रायन WWE में मौजूद उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें क्रिएटिव कंट्रोल मिला हुआ है। हालांकि, ब्रायन खुद को मिले इस पॉवर का दुरूपयोग नहीं करते बल्कि वह इसका इस्तेमाल दूसरे सुपरस्टार्स को पुश दिलाने के लिए करते हैं और सिजेरो इस बात का सबसे उदाहरण है।

आपको बता दें, ब्रायन के साथ फ्यूड के बाद ही सिजेरो को पुश मिलना शुरू हुआ था। क्रिएटिव कंट्रोल होने की वजह से ब्रायन किसी भी सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़कर उसे आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। यही कारण है कि ब्रायन को नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करना चाहिए: डेनियल ब्रायन की WWE के बाहर ज्यादा कमाई हो सकती है

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

WWE डेनियल ब्रायन जैसे कुछ मेन इवेंट स्टार्स को दुनिया के दूसरे रेसलिंग प्रमोशंस से ज्यादा पैसे देती है। हालांकि, इसमें भी कुछ अपवाद है और रिपोर्ट्स की माने तो NJPW के काजूचिका ओकाडा को WWE के अधिकतर रेसलर्स से ज्यादा पैसे दिए जाते हैं।

वहीं, WWE द्वारा रिलीज किये गए कुछ मिड कार्ड सुपरस्टार्स ने खुलासा किया था कि उन्हें कोरोना महामारी के पहले इंडीपेंडेट सीन में WWE से ज्यादा पैसे मिलते थे। इस वक्त कई ऐसे रेसलिंग प्रमोशंस ऐसे हैं जो ब्रायन को पार्ट टाइम सुपरस्टार के रूप में भी अपने रोस्टर में शामिल करने के लिए WWE से ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हो जाएगी।

2- कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए: पार्ट टाइम सुपरस्टार बनने के बाद डेनियल ब्रायन की WWE में वैल्यू बढ़ जाएगी

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

रिटायरमेंट से वापसी के 3 साल बाद भी डेनियल ब्रायन दुनिया के बेहतरीन रेसलर्स में से एक हैं और WrestleMania 37 में हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में भी उनकी परफॉर्मेंस काफी शानदार थी। देखा जाए तो द अंडरटेकर पार्ट टाइम सुपरस्टार नहीं रहे और गोल्डबर्ग भी WWE में कम ही नजर आते हैं।

वहीं, ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े पार्ट टाइम सुपरस्टार्स भी वर्तमान समय में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट मे नहीं है और इस वक्त कंपनी में पार्ट टाइम सुपरस्टार्स की कमी है़। यही कारण है कि ब्रायन को नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करके पार्ट टाइमर बन जाना चाहिए और इस वजह से बाकी पार्ट टाइमर्स की तरह कंपनी में उनकी वैल्यू भी काफी बढ़ जाएगी।

1- कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करना चाहिए: डेनियल ब्रायन लंबे वक्त से WWE का हिस्सा हैं

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन WWE के साथ 2000 के दशक से ही जुड़े हुए हैं लेकिन उन्हें कंपनी में बड़ा ब्रेक साल 2010 में मिला था। हालांकि, ब्रायन को कंपनी से निकाल दिया गया लेकिन जल्द ही उनकी वापसी हुई। वापसी के बाद ही उनका WWE रन काफी शानदार रहा है। आपको बता दें, ब्रायन WWE में 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन और 2 बार WrestleMania को मेन इवेंट कर चुके हैं।

यही नहीं, इस दौरान वह अपने करियर में बतिस्ता, रैंडी ऑर्टन, ट्रिपल एच, जॉन सीना, एजे स्टाइल्स जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं और उन्होंने इस कंपनी में रहते हुए रिटायमेंट से यादगार वापसी की थी। देखा जाए तो ब्रायन को इस कंपनी का हिस्सा बने 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है इसलिए उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करना चाहिए।

1- कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए: WWE डेनियल ब्रायन के रिटायरमेंट के लिए परफेक्ट जगह है

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन को WWE में एक दशक से ज्यादा समय बीत चुके हैं और उनके कंपनी छोड़ने के कई कारण है लफैंस उन्हें WWE में रिटायर होते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, आखिर में चीजें इस बात पर निर्भर करती हैं कि ब्रायन क्या चाहते हैं।

कुछ लोगों की माने तो ब्रायन ने अपने हालिया कमेंट्स के जरिए WWE छोड़ने के इसलिए संकेत दिए हैं क्योंकि वह WWE से बेहतर डील पाना चाहते हैं। अतीत में भी कई सुपरस्टार्स बेहतर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए ऐसा कर चुके हैं। देखा जाए तो WWE ब्रायन के रिटायर होने के लिए सबसे अच्छी जगह है इसलिए उन्हें कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहिए।

Quick Links