सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) लंबे समय से WWE में हील सुपरस्टार की भूमिका में हैं और इस वक्त वह SmackDown का हिस्सा हैं। आपको बता दें, सैथ रॉलिंस हाल ही में Hell in a Cell 2021 पीपीवी में सिजेरो (Cesaro) के खिलाफ मैच का हिस्सा थे और इस मैच में सैथ रॉलिंस की जीत हुई थी। यह कहना मुश्किल है कि सैथ रॉलिंस WWE में कब बेबीफेस टर्न लेने वाले हैं।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो विमेंस Money in the bank लैडर मैच के लिए क्वालीफाई कर सकती हैंबेबीफेस सुपरस्टार के रूप में सैथ रॉलिंस को काफी सफलता मिली थी और इस दौरान कई मौकों पर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के अलावा रॉलिंस दो बार ब्रॉक लैसनर को हरा भी चुके हैं। वर्तमान समय में रॉलिंस को हील सुपरस्टार के रूप में ज्यादा सफलता नहीं मिली है इसलिए रॉलिंस को बेबीफेस टर्न कराना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों सैथ रॉलिंस को बेबीफेस टर्न लेना चाहिए और 2 कारण क्यों हील सुपरस्टार ही बने रहना चाहिए।3- सैथ रॉलिंस को बेबीफेस टर्न लेना चाहिए: जल्द ही WWE एरीना में फैंस की वापसी होने वाली हैसैथ रॉलिंसWWE यह घोषणा कर चुकी है कि 16 जुलाई (भारत में 17 जुलाई) को होने जा रहे SmackDown के एपिसोड के जरिए एरीना में फैंस की वापसी हो पाएगी। चूकिं, रॉलिंस बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करते थे इसलिए अगर सैथ रॉलिंस एक बार बेबीफेस टर्न लेते हैं तो इससे उनके कैरेक्टर को काफी फायदा हो सकता है।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE Money in the bank पीपीवी में कंपनी को नए वर्ल्ड चैंपियंस मिले थेवैसे भी, फैंस लंबे समय से सैथ रॉलिंस को हील सुपरस्टार की भूमिका निभाते हुए देखते आए हैं इसलिए उनके लिए सैथ को एक बार फिर बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में देखना नया एहसास होगा। वहीं, सैथ बेबीफेस टर्न लेने के बाद फ्रेश फ्यूड्स का हिस्सा बन सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।