WWE: WWE दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग प्रमोशन है और यहां समय के साथ स्थिति बदलती रही है क्योंकि पहले कंपनी में अधिकांश अमेरिकी रेसलर्स काम किया करते थे। मगर अब दुनिया के अलग-अलग देशों के रेसलर्स भी दुनिया भर के फैंस का दिल जीत रहे हैं। फैनबेस की बात करें तो प्रो रेसलिंग में भारतीय फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।इस बढ़ते फैनबेस का ही नतीजा है कि भारत के ज्यादा युवा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुडने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मौजूदा समय में कंपनी में कई सारे भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें काफी समय से संघर्ष करते देखा गया है। मगर इस आर्टिकल में हम उन 3 कारणों के बारे में आपको बताएंगे जिनसे WWE को जल्द भारतीय सुपरस्टार्स को पुश देना चाहिए।#)WWE बहुत जल्द भारत में इवेंट करने वाला है View this post on Instagram Instagram Postये बात आपको चौंका सकती है कि भारत में WWE का टूर आखिरी बार साल 2017 में हुआ था। अब 6 साल बाद सितंबर 2023 में कंपनी एक बड़े इवेंट का आयोजन करने जा रही है। आपको याद दिला दें कि साल 2021 में कंपनी ने भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर Superstar Spectacle नाम के इवेंट का आयोजन करवाया था। अब उसी इवेंट की सीरीज को आगे बढ़ाया जा रहा है।Superstar Spectacle 2023 के आयोजन में पूरा एक महीना भी बाकी नहीं रह गया है, लेकिन किसी भारतीय सुपरस्टार को मजबूत दिखाना तो दूर की बात प्रमोशन उन्हें ऑन-स्क्रीन टाइम भी नहीं दे रहा है। शो के लिए वीर महान और जिंदर महल समेत कई भारतीय रेसलर्स को प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन उन्हें पुश ना दिया जाना बेहद चौंकाने वाली बात है। भारत में होने वाले इस इवेंट को सफल बनाने के लिए बेहतर होगा कि कंपनी के बड़े ऑफिशियल्स जल्द भारतीय रेसलर्स को पुश देने पर विचार करें।#)रोस्टर के अधिकांश रेसलर्स के पास स्टोरीलाइन है तो भारतीय स्टार्स के पास क्यों नहीं View this post on Instagram Instagram Postमौजूदा रोस्टर के अधिकांश सुपरस्टार्स किसी ना किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। रोमन रेंस और कोडी रोड्स जैसे टॉप सुपरस्टार्स से लेकर मैक्सिन डुप्री जैसे कम अनुभवी स्टार्स के पास भी स्टोरीलाइन है। मगर भारतीय रेसलर्स को स्टोरीलाइंस के मामले में लगातार संघर्ष करते देखा गया है।हालांकि WrestleMania 39 के बाद द इंडस शेर (वीर महान और सौरव गुर्जर उर्फ सांगा) को पुश दिया गया, जहां जिंदर महल उनके मैनेजर की भूमिका अदा कर रहे थे। इस टीम की सबसे अच्छी बात ये रही कि काफी लोग जिंदर को एक हील मैनेजर के रूप में काफी पसंद कर रहे थे। मगर उसके बाद उन्हें लगातार संघर्ष करते देखा गया है। अब सवाल उठता है कि जब WWE में अधिकांश रेसलर्स के पास स्टोरीलाइंस हैं तो भारतीय रेसलर्स के हाथ खाली क्यों हैं।#)काफी समय से किसी भारतीय सुपरस्टार ने चैंपियनशिप नहीं जीती है View this post on Instagram Instagram Postएक समय था जब वीर महान को 2022 में सिंगल्स पुश दिया जा रहा था और जिस तरह वो अन्य रेसलर्स को डॉमिनेट कर रहे थे, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे WWE उन्हें एक मॉन्स्टर रेसलर के रूप में बिल्ड कर रही है। मगर कुछ समय बाद ही उनके पुश को भी ड्रॉप कर दिया गया। दूसरी ओर कंपनी शैंकी की लंबी कद-काठी का फायदा उठाकर उन्हें जायंट रेसलर के रूप में पुश नहीं दे पाई है।किसी भारतीय सुपरस्टार द्वारा आखिरी चैंपियनशिप जिंदर महल ने साल 2018 में जीती थी, जब वो WWE यूएस चैंपियन बने थे। उन बातों को करीब 6 साल बीत चुके हैं और इतने लंबे समय में किसी भारतीय रेसलर का चैंपियन ना बनना बेहद शर्मनाक बात है। इसलिए कंपनी को भारतीय सुपरस्टार्स को पुश देने पर जरूर विचार करना चाहिए।