3 बड़े कारण क्यों Roman Reigns को WWE में वापसी के बाद Seth Rollins को टारगेट करना चाहिए 

WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रोमन रेंस (Roman Reigns) की इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) में बादशाहत का अंत हो गया। इस इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने रोमन को हराते हुए उनसे अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) इस मुकाबले के दौरान नज़र आकर कोडी की मदद करते हुए दिखाई दिए थे। अब वो चोटिल होने की वजह से कई हफ्तों के लिए ब्रेक पर जा चुके हैं।

यही नहीं, रोमन भी शायद लंबे समय के लिए एक्शन से दूर हो चुके हैं। देखा जाए तो रेंस को वापसी के बाद रॉलिंस को अपना शिकार बनाकर उनके रास्ते में आने के लिए सबक सिखाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को WWE में वापसी के बाद सैथ रॉलिंस को टारगेट करना चाहिए।

3- WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस के टाइटल हारने की बड़ी वजह सैथ रॉलिंस ही थे

सैथ रॉलिंस को यह बात काफी अच्छे से पता थी कि कोडी रोड्स WrestleMania XL में रोमन रेंस को अपने दम पर हरा नहीं पाएंगे। यही कारण है कि उन्होंने खुद ही कोडी की मदद करने का ऐलान किया था। इसके बाद सैथ जानबूझकर नाईट 2 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के दौरान शील्ड के कॉस्टयूम में नज़र आए थे।

इस वजह से रोमन को रॉलिंस के साथ अपना इतिहास याद आ गया और इस चीज़ ने उनका मैच से ध्यान भटका दिया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने WrestleMania में कोडी को मिली जीत में अहम योगदान दिया था। यही कारण है कि ट्राइबल चीफ को वापसी के बाद सैथ रॉलिंस को टारगेट करते हुए उनसे अपना बदला लेना चाहिए।

2- WWE टीवी पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच हुए आखिरी मैच का DQ के जरिए अंत हुआ था

रोमन रेंस ने Royal Rumble 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड किया था। रोमन ने इस मुकाबले में सैथ पर स्टील चेयर से हमला करके इसका DQ के जरिए अंत करा दिया था। रॉलिंस को DQ के जरिए मिली जीत के बावजूद रेंस के खिलाफ टीवी पर रीमैच नहीं मिल पाया।

हालांकि, फैंस इन दो पूर्व शील्ड मेंबर्स के बीच रीमैच होते हुए देखना चाहते हैं। यही कारण है कि ट्राइबल चीफ को वापसी के बाद अपने पूर्व साथी को टारगेट करना चाहिए। इस स्थिति में किसी बड़े इवेंट में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर धमाकेदार मैच हो पाएगा।

1- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस आगे भी रोमन रेंस के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं

रोमन रेंस की सैथ रॉलिंस के साथ ऑन-स्क्रीन दुश्मनी एक अलग स्तर पर पहुंच चुकी है। रोमन को सैथ को कंफ्रंट करते हुए इस राइवलरी का अंत करना बहुत जरूरी है। अगर रेंस ऐसा नहीं करते हैं तो रॉलिंस आने वाले समय में भी उनके लिए परेशानी खड़ी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

देखा जाए तो ट्राइबल चीफ WWE में पूर्व शील्ड मेंबर की वजह से एक बार फिर शायद ही बड़ा नुकसान उठाना चाहेंगे। यही कारण है कि उन्हें सैथ रॉलिंस के साथ लंबा फिउड करके इस दुश्मनी को पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए। देखा जाए तो रोमन vs सैथ के इस संभावित फिउड को रोचक बनाने के लिए किसी टाइटल की आवश्यकता नहीं है। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच का इतिहास ही इस राइवलरी को रोमांचक बनाने के लिए काफी है।

Quick Links