WWE से रिलीज किए गए 3 सुपरस्टार्स जिनकी Royal Rumble 2025 में वापसी होनी चाहिए

WWE
इन स्टार्स की WWE में अब एंट्री होनी चाहिए (Photo: WWE.com)

Released WWE Superstars Return: WWE Royal Rumble 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 1 फरवरी को धमाकेदार इवेंट देखने को मिलेगा। सभी की नज़रें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर टिकी हैं। इस बार बड़े स्टार्स मुकाबले में हिस्सा लेने वाले हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना और सीएम पंक जैसे दिग्गज धमाल मचाएंगे। इवेंट में कुछ रेसलर्स की वापसी भी हर साल होती है। हो सकता है कि इस बार कुछ रिलीज हुए स्टार्स एंट्री कर लें। खैर यहां पर हम उन तीन रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी Royal Rumble 2025 में वापसी होनी चाहिए।

Ad

#3 क्या WWE Royal Rumble 2025 में जिंदर महल का दिखेगा जलवा?

Ad

पिछले साल अप्रैल में WWE ने जिंदर महल को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। महल लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे थे। ऐसा भी नहीं था कि उनके काम में कोई कमी थी। 2017 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी।

WWE से जाने के बाद महल ने अभी तक इंडिपेंडेंट सर्किट में बढ़िया नाम कमाया है। Royal Rumble 2025 में उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि वो रॉयल रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री कर लें। ऐसा हुआ तो फिर ये भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात होगी।

#2 WWE द्वारा डॉल्फ जिगलर को दिया जाना चाहिए मौका

Ad

डॉल्फ जिगलर का WWE में करियर शानदार रहा। 19 साल तक उन्होंने कंपनी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई। WWE ने 2023 में उन्हें रिलीज कर दिया था। उन्हें निकाला जाना भी सभी के लिए काफी चौंकाने वाला पल था।

आपको बता दें जिगलर 15 बार रंबल मैच का हिस्सा बन चुके हैं। WWE से जाने के बाद उन्होंने भी इंडिपेंडेंट रेसलिंग में अपना सिक्का जमाया है। WWE ने अब उनकी दोबारा वापसी करानी चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा स्थान Royal Rumble 2025 होगा। वहां पर होने वाले रॉयल रंबल मैच में वो एंट्री कर सभी को तोहफा दे सकते हैं।

#1 WWE में मैट कार्डोना वापसी की इच्छा जता चुके हैं

youtube-cover
Ad

ज़ैक रायडर को अब मैट कार्डोना के नाम से जाना जाता है। साल 2020 में उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया था। वो भी अपना इंडिपेंडेंट सर्किट में बढ़िया नाम बना चुके हैं। मजेदार बात ये है कि कार्डोना कई बार WWE में वापसी की इच्छा जता चुके हैं।

मैट कार्डोना को Royal Rumble 2025 में वापसी करनी चाहिए। वो अलग कैरेक्टर में आकर सभी को चौंका सकते हैं। अगर रॉयल रंबल मैच में वो सरप्राइज एंट्री करते हैं तो फिर ये सभी के लिए खुशी का मौका होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications