WWE को स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके चलते यहां काम करने वाला हर एक सुपरस्टार्स काफी मेहनत के बाद WWE में आता है। WWE में काम करना काफी बड़ी बात है और ऐसे में अगर यहां कोई सुपरस्टार सफल हो जाता है तो उसका करियर अलग राह पर चला जाता है।कई ऐसे सुपरस्टार्स भी है जिन्हें WWE की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसके बावजूद हर एक सुपरस्टार कंपनी में सफल नहीं रहता। दरअसल, कुछ सुपरस्टार्स अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहते हैं। इसके साथ ही प्रोफेशनल रेसलिंग में चैंपियनशिप का काफी ज्यादा महत्व है। View this post on Instagram It’s your turn to bleed. A post shared by Mustafa Ali / Adeel Alam (@aliwwe) on Oct 18, 2020 at 2:42pm PDTये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन हैऐसे में अगर कोई सुपरस्टार WWE जैसे बड़े प्रमोशन में टाइटल जीत लेता है तो वो एक अलग लेवल पर पहुँच जाता है। WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो अपना नाम बना चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अबतक कोई भी टाइटल नहीं जीता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सरप्राइजिंग सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने अबतक WWE में कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है।3- WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली View this post on Instagram Revenge is for the weak. Retribution is for the mighty. 📸 @johnnyphotowwe A post shared by Mustafa Ali / Adeel Alam (@aliwwe) on Oct 24, 2020 at 11:45am PDTपिछले कुछ समय में मुस्तफा अली ने काफी ज्यादा नाम बनाया है। वो WWE के मशहूर ग्रुप रेट्रीब्यूशन के लीडर है। अली ने कुछ सालों पहले क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में प्रभावित करने के बाद WWE में कदम रखा था। इसके बाद वो लगातार काफी समय तक 205 लाइव पर नजर आए थे।उन्होंने यहां कई मौकों पर क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच लड़े लेकिन वो एक बार भी टाइटल जीतने में सफल नहीं हुए। इसके बाद वो मेन रोस्टर पर आए लेकिन यहां पर भी वो कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं। अब वो रेट्रीब्यूशन के लीडर के रूप में सामने आए हैं और इसके चलते उन्हें पुश मिल सकता है। आने वाले समय में वो जरूर ही चैंपियन बनते हुए नजर आने वाले हैं।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों द शील्ड WWE इतिहास की सबसे अच्छी फैक्शन थी