WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE में काम करना हर एक रेसलर का सपना होता है। WWE में आने से सुपरस्टार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो जाता है। पूरी दुनिया में इस कंपनी के फैंस मौजूद है और ऐसे में आसानी से वो रेसलर बड़ा स्टार बन जाता है। कई सारे सुपरस्टार्स को WWE में आने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं।
WWE में आने वाला लगभग हर एक सुपरस्टार काफी ज्यादा मेहनत करता है। इसके बाद उन्हें बड़ी कंपनी में काम करने का मौका मिलता है। अगर वो रेसलर मैनेजमेंट को प्रभावित करने में सफल रहता है तो उसका सफल होना लगभग तय होता है। WWE में आने वाले ज्यादातर सुपरस्टार्स आते ही टॉप स्टार नहीं बन जाते।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अजीबोगरीब कपड़े पहनकर हैरान किया
WWE में आने के बाद उन्हें अपना कैरेक्टर बनाना पड़ता है। साथ ही अपनी रेसलिंग और प्रोमो स्किल्स से सबको प्रभावित करना होता है। इसके बाद उन्हें पुश दिया जाता है। इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जिन्हें WWE में आते ही सफलता मिली और वो मेन इवेंट स्टार बन गए।
3- WWE स्टार एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स ने 2016 में रॉयल रंबल के दौरान अपना WWE डेब्यू किया था। वो इससे पहले इंडिपेंडेंट सिन के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। साथ ही हर कोई उन्हें पहचानता था और उनकी स्किल्स से परिचित था। स्टाइल्स ने अपना डेब्यू काफी सालों बाद किया।
उन्हें WWE में आने के बाद मेन इवेंट स्टार बनने में ज्यादा समय नहीं लगा। दरअसल, उन्होंने कई चैंपियनशिप मैच लड़े और टॉप स्टार्स के साथ मैच लड़ा। अपने डेब्यू के कुछ ही महीनों के बाद वो WWE चैंपियन बनकर मेन इवेंट स्टार बन गए।
ये भी पढ़ें:- WWE के 5 चैंपियंस जिन्होंने 2020 में अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया