WWE को हमेशा ही मनोरंजन का एक जरिया माना जाता है और यहां कई अनोखी चीज़ें देखने को मिलती रहती हैं। कंपनी प्रोफेशनल रेसलिंग नहीं बल्कि स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट को आगे रखता है। इस वजह से मैचों और सैगमेंट्स में कभी-कभी मजेदार चीज़ें देखने को मिलती हैं, ताकि लोग इसका आनंद ले सके। सुपरस्टार्स इस दौरान WWE फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अलग-अलग तरीके में कपड़े पहनते हैं।इस समय हैलोवीन का समय चल रहा है और ऐसे में रेसलर्स छुट्टियों में अलग तरीके के कपड़े पहनते हैं। WWE में कुछ मौके आए हैं जब सुपरस्टार्स के कपड़े देखकर फैंस डरने या प्रभावित होने के बजाय हँसने लग गए। इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने दुश्मनी के दौरान अन्य स्टार को चिढ़ाने के लिए मजेदार कपड़े पहने।HALLOWEEN HAVOC IS BACK!Next Wednesday on #WWENXT📺 8/7c on @USA_Network pic.twitter.com/HVzstyP8jX— WWE NXT (@WWENXT) October 23, 2020ये भी पढ़ें:- 3 ड्रीम मुकाबले जिनके लिए WWE सुपरस्टार्स ने साफ तौर पर इनकार कर दियाकुछ सुपरस्टार्स ने बिना किसी कारण के फैंस को खुश करने के लिए मजेदार अंदाज में कपड़े पहने। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने काफी मजेदार कॉस्ट्यूम्स पहने थे।5- WWE स्टार ओटिस#GoldenGoddness pic.twitter.com/nNZMLe4Da1— OTIS (Dozer) (@otiswwe) October 28, 2018ओटिस के लिए साल 2020 अच्छा रहा है। उन्हें काफी ज्यादा सफलता मिली है। साथ ही वो मैंडी रोज़ के साथ ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में आए। ओटिस कभी भी दुनिया के सामने नहीं शरमाते थे। साथ ही वो शुरुआत से ही मैंडी रोज़ के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने काफी समय पहले हैलोवीन के लिए मैंडी रोज़ की तरह कपडे पहने थे।ओटिस ने इस दौरान ब्लॉन्ड रंग की विग पहनी और मैंडी रोज़ की तरह पोज़ दिया। ये देखने में काफी फनी लग रहा था। उस समय उन्होंने नहीं सोचा होगा कि भविष्य में वो मैंडी रोज़ को डेट करेंगे।ये भी पढ़ें:- WWE के 5 चैंपियंस जिन्होंने 2020 में अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया