3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें ड्राफ्ट के दौरान Raw में जाना चाहिए और तीन जिन्हें बिल्कुल नहीं जाना चाहिए

फिन बैलर
फिन बैलर

11 और 14 अक्टूबर को हमें डब्लू डब्लू ई (WWE) का अगला ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। 2016 में अंतिम बार कंपनी में ड्राफ्ट हुआ था और अब तीन सालों के अंतराल के बाद फिर ड्राफ्ट होने जा रहा है। यह रॉ और स्मैकडाउन सहित NXT के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है।

इससे वाइल्ड कार्ड रूल पूरी तरह खत्म हो जाएगा और हमें हर सुपरस्टार अपने ही ब्रांड में नजर आएगा। कई सारे सुपरस्टार्स है जो अपना ब्रांड बदल सकते हैं और कुछ सुपरस्टार्स को अपने पुराने ब्रांड में ही रहना चाहिए। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो रॉ में ड्राफ्ट हो सकते हैं और 3 जिन्हें रॉ में ड्राफ्ट नहीं होना चाहिए।


#3 रॉ में नहीं जाना चाहिए: केविन ओवेन्स

youtube-cover

केविन ओवेन्स फिलहाल WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार है। वह स्मैकडाउन के काफी ज्यादा अच्छा काम कर रहे हैं। शेन मैकमैहन के साथ चल रही स्टोरीलाइन से उन्हें फैंस की ओर से बढ़िया रिएक्शन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:- द रॉक की वापसी से पहले SmackDown के टॉप स्टार ने उड़ाया उनका मज़ाक

अगर वह रॉ में ड्राफ्ट होते हैं तो उनका हील बनना लगभग तय है। वह हमें रॉ में बड़े हील के रूप में दिखाई दिए हैं और इसके अलावा पॉल हेमन को ओवेन्स बतौर हील ज्यादा अच्छे लगते हैं। वह स्मैकडाउन में बढ़िया काम कर रहे हैं और इस वजह से उन्हें रॉ में नहीं जाना चाहिए।


#3 रॉ में जाना चाहिए: असुका

youtube-cover

NXT में बढ़िया काम करने के बाद असुका रॉ का हिस्सा बन गयी थीं। विमेंस रॉयल रंबल जीतने के बाद वह स्मैकडाउन में चली गयी और अभी तक वह ब्लू ब्रांड का ही हिस्सा बनी हुई हैं।

उन्हें स्मैकडाउन में अच्छी बुकिंग नहीं मिली हैं। विमेंस डिवीज़न में सिर्फ उन्हें ही ब्रांड चेंज करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। अभी WWE के पास उन्हें रॉ में भेजने का अच्छा मौका हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 रॉ में नहीं जाना चाहिए: बडी मर्फ़ी

youtube-cover

बड़ी मर्फ़ी को कुछ महीनों पहले ही 205 लाइव से स्मैकडाउन में भेज दिया गया था। वह फिलहाल स्मैकडाउन में बढ़िया काम कर रहे हैं और उन्हें रॉ के जाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

रॉ में पहले ही रिकोशे, रे मिस्टीरियो और सेड्रिक एलेक्जेंडर जैसे अच्छे हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार्स है। मर्फ़ी के रॉ में जाने से स्मैकडाउन के पास कोई अच्छा हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार नहीं बचेगा। इस वजह से उन्हें स्मैकडाउन में ही रहना चाहिए।


#2 रॉ में जाना चाहिए: रैंडी ऑर्टन

youtube-cover

2016 में हुए ड्राफ्ट के बाद से ही रैंडी ऑर्टन स्मैकडाउन का हिस्सा रहे हैं। रॉ उनके लिए खास रहा है, उन्होंने कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को रेड ब्रांड में पराजित किया है। स्मैकडाउन में अब उनके लिए कोई नई स्टोरीलाइन नहीं है।

अगर वह रॉ में जाते हैं तो यह उनके लिए एक फ्रेश शुरुआत रहेगी। उन्हें यहां कई सारे नए और बड़े प्रतिद्वंदी मिल सकते हैं। द वाइपर को ब्रांड बदलने की सबसे ज्यादा जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण जिनके चलते सीएम पंक WWE में वापसी कर सकते हैं

#1 रॉ में नहीं जाना चाहिए: फिन बैलर

youtube-cover

2016 के ड्राफ्ट के बाद फिन बैलर रॉ में आ गए थे। इसके बाद वह रॉ का प्रमुख हिस्सा बन गए और कई सालों तक शो का हिस्सा बने रहे। रेसलमेनिया 35 के बाद हुए सुपरस्टार शेक-अप के दौरान ही बैलर ब्लू ब्रांड में आए थे।

अगर अब WWE फिर उन्हें रॉ में भेज देता है तो इससे उनपर काफी ज्यादा असर पड़ेगा। WWE को पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को स्मैकडाउन में ही बने रहने देना चाहिए।


#1 रॉ में जाना चाहिए: अली

youtube-cover

अली लंबे समय से स्मैकडाउन का हिस्सा है। 205 लाइव से अचानक मेन रोस्टर में आने के बाद वह प्रमुख रूप से स्मैकडाउन में लड़ रहे हैं। सुपरस्टार शेक-अप के बाद से ही अली का टीवी पर आना कम हो चुका है।

अब ड्राफ्ट के बाद वाइल्ड कार्ड रूल बंद हो जाएगा और इसके बाद अली को एक नई शुरुआत जरूरी होगी। WWE उन्हें रॉ में भेजकर उनके करियर की नई शुरुआत कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 सुपरस्टार्स जिनकी वापसी WWE ड्राफ्ट के दौरान हो सकती है