रेसलमेनिया 36 में अब कुछ समय बाकी है। 5 अप्रैल (भारत में 6) को WWE का यह बड़ा इवेंट आयोजित किया जाएगा। रॉयल रंबल पीपीवी के बाद से ही कंपनी ने बड़े शो की तैयारी कर ली थी और अब रेसलमेनिया करीब आते-आते कंपनी कई सारे बड़े मैच तय हो चुकी हैं।
विमेंस डिवीज़न के भी बड़े मैच देखने को मिलेंगे। इसके अलावा ब्रॉक लेसनर, रोमन रेंस, जॉन सीना और गोल्डबर्ग अहम मुकाबलों का हिस्सा है। रेसलमेनिया 35 में कई सारे सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती थी और यह उनके लिए रेसलमेनिया मोमेंट साबित हुआ था।
ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WrestleMania 36 से पहले वापसी कर सकते है
कोफी किंग्सटन, सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच आदि सुपरस्टार्स ने पिछले साल "शो ऑफ शोज़" में टाइटल जीता था। इस साल रेसलमेनिया में भी कई सारे स्टार्स चैंपियनशिप जीत सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जो रेसलमेनिया 36 में चैंपियन बन सकते हैं।
#3 ड्रू मैकइंटायर
![ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/9b7f9-15835427910110-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर ने रॉयल रंबल 2020 का मैच जीता था। इस बड़े मैच में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट किया था और यहां से उनकी दुश्मनी की शुरुआत हुई। ड्रू ने इसके बाद द बीस्ट को चैलेंज किया था। WWE के लिए यह अहम मैच है क्योंकि इसके निर्णय से शो देखने का नजरिया बदल सकता है।
इस समय फैंस मानकर चल रहे हैं कि ड्रू रेसलमेनिया में चैंपियन बन सकते हैं। कुछ ऐसा ही बड़े इवेंट में हो सकता है। इस स्टार ने अबतक कोई वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है और उन्हें पहला बड़ा मौका रेसलमेनिया में मिल रहा है। कंपनी बिल्कुल भी उनके सबसे यादगार पल को खराब नहीं करना चाहेगी और वह नए चैंपियन बन सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#2 शॉर्लेट फ्लेयर
![शॉर्लेट फ्लेयर को रेसलमेनिया मेंNXT टाइटल मैच मिला है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/5a45d-15835426464357-800.jpg 1920w)
शॉर्लेट ने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था और इसके बाद उन्हें टाइटल के लिए मौका मिला था। उन्होंने रॉ या स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के बजाय NXT टाइटल मैच की मांग की।
अब रेसलमेनिया में उनका सामना रिया रिप्ली के साथ होगा। रिया लंबे समय तक चैंपियनशिप को अपने पास रख चुकी है और शॉर्लेट ऐतिहासिक मुकाबले में जीत जरूर हासिल कर सकती है।
#1 रोमन रेंस
![रोमन रेंस को यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच मिल है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/2677a-15835425194439-800.jpg 1920w)
इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप पार्ट-टाइमर गोल्डबर्ग के पास है और वह थोड़े समय के लिए ही चैंपियन बने हुए हैं। जल्द ही स्मैकडाउन की टॉप टाइटल वापस फुल टाइमर के पास आ सकती है।
इस समय रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका मिला है। उन्हें इस समय टाइटल की जरूरत भी है और ऐसे में कहा जा सकता है कि उनके चैंपियन बनने के सबसे ज्यादा चांस है।
ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से WrestleMania 36 में WWE अपने फैंस को चौंका सकता है