3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE Saturday Night's Main Event में हारने से बड़ा नुकसान हो सकता है

WWE
Saturday Night's Main Event में होंगे तगड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Superstars Suffer Most From Losing: कुछ ही घंटे बाद WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन होगा। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। तीन बड़े चैंपियनशिप मुकाबले होने वाले हैं। इसके अलावा जेकब फाटू (Jacob Fatu) की टक्कर भी ब्रॉन स्ट्रोमैन से होगी। इस मैच के बहुत ही खतरनाक होने की उम्मीद जताई जा रही है। कुछ स्टार्स के लिए जीत से कम कुछ नहीं है क्योंकि उन्हें आगे जाकर झटका लग सकता है। उनकी बुकिंग भी प्रभावित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें Saturday Night's Main Event में हारने से बड़ा नुकसान हो सकता है।

Ad

#3 WWE Saturday Night's Main Event में हारने से जे उसो को होगा नुकसान

Ad

Saturday Night's Main Event में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा। जे के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो फिर आगे जाकर उन्हें दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच मिल पाना काफी मुश्किल होगा।

जे अपने करियर में कभी भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं। उन्होंने इस बार अपनी जीत का दावा ठोक दिया है। देखा जाए तो उनके लिए जीत से कम कुछ भी नहीं है। अगर जे हारे तो फिर उनकी बुकिंग में भी गड़बड़ी देखने को मिल सकती है।

#2 क्या WWE Saturday Night's Main Event में जेकब फाटू की होगी हार?

Ad

Saturday Night's Main Event में जेकब फाटू को आसानी से जीत नहीं मिल पाएगी। उन्हें इसके लिए काफी जोर लगाना पड़ेगा। इस बार उनका सामना ब्रॉन स्ट्रोमैन से है। स्ट्रोमैन की ताकत का आप सभी को अंदाजा है।

फाटू का मोमेंटम इस समय सही चल रहा है। अगर वो हार गए तो फिर उनका मनोबल गिर सकता है। पिछले साल डेब्यू के बाद से अभी तक उन्हें सिंगल्स मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इससे भी उन्हें बचना होगा। उनकी स्ट्रीक टूट सकती है। फाटू को अगर मात मिली तो उन्हें बड़े नुकसान सहने पड़ सकते हैं।

#1 WWE दिग्गज शेमस के लिए जीत जरूरी है

Ad

Saturday Night's Main Event में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। शेमस के पास भी चैंपियन बनने का ये शायद आखिरी मौका होगा। इसके बाद उन्हें मौका मिलना काफी मुश्किल है।

शेमस पिछले कुछ समय से अच्छा काम कर रहे हैं। वो टाइटल जीतना डिजर्व भी करते हैं। उन्हें अगर इस बार जीत नहीं मिली तो फिर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शेमस को जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कर देनी चाहिए। उन्हें ब्रेकर को धमादेकार अंदाज में मात देकर उनकी बादशाहत खत्म करनी चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications