3 खतरनाक सुपरस्टार्स जिनके साथ WWE WrestleMania 41 में Drew McIntyre का मैच हो सकता है

WWE
क्या इन स्टार्स के साथ होगी ड्रू मैकइंटायर की टक्कर? (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre Possible Opponents WrestleMania 41: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे पास आ रहा है। 19 और 20 अप्रैल को इसका आयोजन होने वाला है। कुछ बड़े मैचों का ऐलान कंपनी द्वारा कर दिया गया है। टॉप सुपरस्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं। ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। ट्रिपल एच द्वारा उन्हें बढ़िया पुश भी बीच-बीच में मिलता रहा है। इस आर्टिकल में हम उन तीन खतरनाक सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके साथ WrestleMania 41 में मैकइंटायर का मुकाबला हो सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस से हो सकती है ड्रू मैकइंटायर की टक्कर

Ad

ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस का इतिहास काफी तगड़ा रहा है। दोनों के बीच अंतिम बार Clash at the Castle 2022 में मुकाबला हुआ था, जहां पर रोमन रेंस विजेता बने थे। मैकइंटायर ने अभी भी रेंस का पीछा नहीं छोड़ा है।

मैकइंटायर ने पिछले साल के अंत में कहा था कि वो ब्लडलाइन के सभी सदस्यों को सबक सिखाएंगे। उन्होंने रेंस को भी चेतावनी दी थी। आगामी 21 मार्च को रेंस ब्लू ब्रांड में एंट्री करने वाले हैं। वहां पर दोनों का टकराव हो सकता है, जिसके बाद WrestleMania 41 के लिए मैच बुक किया जा सकता है।

#2 WWE यूएस चैंपियन एलए नाइट से हो सकता है मैच

Ad

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में एलए नाइट ने शिंस्के नाकामुरा को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। पिछले महीने हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में ड्रू और नाइट के बीच जबरदस्त पंगा देखने को मिला था। इसके बाद दोनों के बीच SmackDown में भी विवाद हुआ।

WWE द्वारा अब मैकइंटायर की बुकिंग नाइट के प्रतिद्वंदी के रूप में की जा सकती है। ऐसा हुआ तो फिर दोनों के बीच WrestleMania 41 में यूएस चैंपियनशिप के लिए खतरनाक मुकाबला हो सकता है। वैसे कंपनी ने इनका मुकाबला जरूर तय करना चाहिए क्योंकि दोनों तगड़े सुपरस्टार हैं।

#1 क्या ड्रू मैकइंटायर का डेमियन प्रीस्ट से WWE WrestleMania 41 में होगा मैच?

Ad

WWE में इस समय ड्रू मैकइंटायर और डेमियन प्रीस्ट के बीच भी भयंकर पंगा चल रहा है। दोनों एक-दूसरे को धराशाई करने के लिए बेताब रहते हैं। WrestleMania 41 में दोनों के बीच मैच की संभावना भी बन रही है।

मेंस रॉयल रंबल मैच में प्रीस्ट ने ही मैकइंटायर को बाहर का रास्ता दिखाया था। हाल ही में हुए मेंस चैंबर मैच में भी डेमियन ने ड्रू को एलिमिनेट किया था। इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों के बीच मेगा इवेंट में मैच बुक किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications