WWE कई सालों से दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय प्रोफेशनल कंपनी बनी हुई है। आपको बता दें, किसी रेसलर के WWE का हिस्सा बनने से न केवल उस रेसलर को पैसे, लोकप्रियता मिलती है बल्कि कई बार रेसलर्स का कंपनी का हिस्सा बनना उनके लिए काफी निराशाजनक साबित होता है। WWE पर हमेशा से ही यह आरोप लगाए जाते रहे हैं कि उनके रोस्टर में जरूरत से ज्यादा सुपरस्टार्स मौजूद हैं और कंपनी उनका ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं करती।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से सामने आईपिछले कुछ सालों में कई सुपरस्टार्स ने खुलासा किया है कि WWE में काम करना उनके लिए बुरा अनुभव था। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने WWE के साथ अच्छे रिश्ते रहते हुए कंपनी छोड़ा था। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने बुरे शर्तो के साथ कंपनी छोड़ी और 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने अच्छे शर्तो के साथ कंपनी छोड़ी थी।3- नेविल ने WWE के साथ रिश्ते खराब होने के बाद कंपनी छोड़ी थीNeville/Pac’s run as cruiserweight champion was incredible pic.twitter.com/wSLIm5OOhV— BDE (@itsbrandonde) April 28, 2021वर्तमान समय में पैक के रूप में AEW में कम्पीट करने वाले पैक को WWE में नेविल के नाम से जाना जाता था। आपको बता दें, नेविल उन कुछ बड़े स्टार्स में से एक थे जिन्होंने NXT ब्रांड को स्थापित होने में मदद की थी और इस दौरान नेविल NXT चैंपियन भी बनने में कामयाब रहे थे। इसके बाद काफी हाइप के साथ नेविल को मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया गया। हालांकि, मेन रोस्टर में आने के बाद नेविल को क्रिएटिव टीम से सही बुकिंग नहीं मिली थी।ये भी पढ़ें: 2 कारण क्यों द उसोज की अगले हफ्ते SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच में जीत हो सकती है और 2 कारण क्यों हार हो सकती हैयही कारण है कि नेविल काफी गुस्सा हो गए थे और Raw के एक एपिसोड के दौरान विंस मैकमैहन से झड़प के बाद नेविल वहां से चले गए। इसके बाद नेविल ने WWE में वापसी करने से इनकार कर दिया और अगस्त 2018 में नेविल को कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया। इसके बाद नेविल ने पैक के रूप में जनवरी 2019 में AEW ज्वाइन किया।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!