3 Superstars जो WWE Money in the Bank 2024 में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं

WWE
क्या होगा जब WWE Money in the Bank में इन स्टार्स की एंट्री होगी? (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Can Return: WWE Money in the Bank 2024 का आयोजन 7 जुलाई को होगा। बड़ी बात है कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट का प्रसारण कनाडा से होगा। कंपनी अभी तक इस शो के लिए पांच मैचों का ऐलान कर चुकी हैं, जिसमें दो टाइटल मैच होंगे। फैंस को इस इवेंट में कुछ बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद भी है।

शो को हिट बनाने के लिए WWE ने बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। सबसे बड़ी बात है कि कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Money in the Bank में एंट्री कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

#3 क्या WWE रिंग में वापसी कर रोमन रेंस देंगे फैंस को बड़ा तोहफा?

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद से अभी तक WWE रिंग में रेंस की वापसी नहीं हुई है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर खतरनाक अटैक किया। इसके बाद से रेंस की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

हेमन अब बदला लेने के मूड में होंगे और इसके लिए उन्हें रोमन रेंस का साथ चाहिए होगा। रेंस का रिंग में वापसी करने का ये सही समय भी लग रहा है। वो Money in the Bank में वापसी कर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन की हालत खराब कर सकते हैं। इस शो में ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ होगा। रेंस अगर इस प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी करते हैं तो फिर मजा आ जाएगा।

# क्या WWE सुपरस्टार सीएम पंक एक बार फिर काम खराब करेंगे?

Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा ड्रू मैकइंटायर भी होंगे। उन्होंने दावा किया है कि वो इस मुकाबले को जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम करेंगे। हालांकि, उनकी उम्मीदों पर पानी भी फिर सकता है। सीएम पंक एक बार फिर उनका काम खराब कर सकते हैं। दो हफ्ते पहले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ड्रू ने पंक की हालत खराब की थी। उसके बाद से वो नज़र नहीं आए हैं।

WWE ने अभी तक ड्रू और पंक की राइवलरी को अच्छे से बिल्ड किया है। इस राइवलरी में पंक भारी पड़े हैं और उन्होंने ड्रू को बहुत नुकसान पहुंचाया है। पंक की वजह से ड्रू वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। पंक अब Money in the Bank लैडर मैच में अचानक आकर ड्रू के ऊपर हमला कर सकते हैं।

#1 क्या WWE में वापसी कर जिमी उसो लेंगे अपना बदला?

WWE WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में जिमी उसो के ऊपर सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर अटैक किया था। इसके बाद से अभी तक जिमी रिंग में नज़र नहीं आए हैं। जिमी जब भी वापसी करेंगे तो वो सिकोआ से बदला जरूर लेंगे। Money in the Bank इसके लिए सबसे अच्छी जगह रहेगी।

Money in the Bank में सरप्राइज एंट्री कर वो सिकोआ को धराशाई कर सकते हैं। उनकी दखलअंदाजी की वजह से ब्लडलाइन को हार का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके बाद आगे नई स्टोरीलाइन भी शुरू हो सकती है। पॉल हेमन का साथ भी जिमी दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications