WWE को अलविदा कहने वाले पूर्व चैंपियन ने वापसी कर CM Punk को पीट-पीटकर किया 'अधमरा', खून से लथपथ खराब हालत में स्ट्रेचर से ले जाया गया

WWE SmackDown में सीएम पंक की हालत हुई खराब (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में सीएम पंक की हालत हुई खराब (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre Attacked Cm Punk: WWE SmackDown का आयोजन इस हफ्ते सीएम पंक (CM Punk) के होमटाउन शिकागो में हुआ। पंक ने शो की शुरूआत की लेकिन बाद में उनकी ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने जो हालत की उसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

दरअसल Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू ने सभी को चौंकाते हुए कंपनी छोड़ने का फैसला किया था। SmackDown की शुरूआत में पंक ने धमाकेदार एंट्री की। फैंस ने उनका जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया। पंक ने भी फैंस के प्रति अपना सम्मान दिखाकर कुछ बातें कहीं। पंक ने कहा कि उनसे कहा गया था कि ग्लासगो में तुम्हारे ऊपर हमला हो सकता है।

पंक ने कहा कि जो ग्लासगो में मैंने ड्रू के साथ किया वो बहुत लोगों को पसंद नहीं आया होगा। मैकइंटायर के प्रति पंक ने अपनी पूरी भड़ास निकाली। उन्होंने फिर ड्रू के कंपनी को अलविदा कहने की बात भी कही। पंक ने कहा कि ड्रू प्रेशर लेने के लिए तैयार नहीं हैं और इस वजह वो अपने घर चले गए हैं।

पॉल हेमन ने इसके बाद एंट्री की। उन्होंने पंक से बहुत कुछ कहा। साथ ही साथ ये भी बताया कि ब्लडलाइन की भी रिंग में एंट्री होने वाली है। हेमन ने पंक से कहा कि आप यहां से आप चले जाएं। पॉल ने ये भी कहा कि पंक उनके अच्छे दोस्त हैं।

बाद में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा और टोंगा लोआ के साथ एंट्री की। सिकोआ ने अपनी बात रखी। इसके बाद उन्होंने पंक पर हमले की तैयारी की। हालांकि, कोडी रोड्स बेसबॉल बैट लेकर आ गए। उन्होंने एक बैट पंक को भी दिया। ब्लडलाइन को इसके बाद मजबूरन रिंग से बाहर जाना पड़ा।

खैर इतना सब होने के बावजूद शो के बीच में एक खतरनाक नजारा दिखा। पंक जमीन पर खून से लथपथ होकर बेसुध लेटे हुए थे और वहां पर ड्रू खड़े हुए थे। ड्रू ने उन्हें कंधे पर उठाया और एंट्रेंस रैंप पर ले आए। वहां उन्होंने सीएम को पटक दिया। उनकी हालत बिल्कुल खराब हो गई थी। उनके पूरे चेहरे पर खून लगा हुआ था। ऐसा लगा कि ड्रू ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

निक एल्डिस और ऑफिशियल्स ने आकर ड्रू को रोका। वहां पर थोड़ा बहुत धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। अंत में पंक को स्ट्रेचर से ले जाया गया। ड्रू ने जो नाटक रेड ब्रांड में किया था उसे अंजाम अब दिया।

WWE Clash at the Castle में ड्रू मैकइंटायर को लगा था झटका

Clash at the Castle में पिछले हफ्ते ड्रू को अपने फैंस के सामने सीएम पंक की वजह से हार के सामना करना पड़ा था। Raw में उन्होंने गुस्से में आकर कंपनी को छोड़ने का फैसला किया था। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आकर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। अब उनकी और पंक की राइवलरी और भी जबरदस्त हो गई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications