3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series 2024 खत्म होने के बाद अब रिंग में वापसी करके धमाल मचा सकते हैं

WWE
WWE Survivor Series 2024 का सफल समापन हो गया है (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Return Following Survivor Series: WWE Survivor Series 2024 बहुत ही शानदार रहा। फैंस को पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले। मेन इवेंट में हुआ ब्लडलाइन WarGames मैच बहुत ही जबरदस्त रहा। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे क्योंकि 14 दिसंबर, 2024 को Saturday Night's Main Event शो होगा। कंपनी अब तुरंत इसकी तैयारी में जुट जाएगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Survivor Series खत्म होने के बाद अब WWE रिंग में वापसी कर धमाल मचा सकते हैं।

Ad

#3 WWE रिंग में ब्रॉन स्ट्रोमैन की हो सकती है वापसी

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन इस हफ्ते Raw के एपिसोड में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं। पिछले कुछ समय से लगातार उनकी वापसी की खबरें सामने आ रही हैं। वो खुद भी इसके संकेत दे चुके हैं। 30 सितंबर, 2024 को रेड ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ लास्ट मॉन्स्टर स्टैंडिंग मैच में जीत हासिल की थी। इसके बाद से वो नज़र नहीं आए हैं।

कुछ समय पहले Sportskeeda Wrestling के डॉक्टर क्रिस फेदरस्टोन ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि स्ट्रोमैन अब फिट हो चुके हैं और बहुत जल्द उनकी वापसी होने वाली है। स्ट्रोमैन अब धमाकेदार वापसी कर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

#2 WWE रिंग में बैकी लिंच लंबे समय से नज़र नहीं आई हैं

Ad

मई, 2024 के अंत में Raw में हुए स्टील केज मैच में बैकी लिंच को लिव मॉर्गन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था।

पिछले कुछ समय से उनकी वापसी की अटकलें और अफवाहें चल रही हैं। अब वो रेड ब्रांड के एपिसोड में आकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। हो सकता है कि इस बीच उन्होंने कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया हो। बैकी के आने आने से विमेंस डिवीजन को भी काफी मजबूती मिलेगी।

#1 WWE रिंग में कब होगी शार्लेट फ्लेयर की वापसी?

Ad

शार्लेट फ्लेयर को WWE से बाहर हुए लगभग एक साल हो गया है। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओस्का के खिलाफ हुए सिंगल्स मुकाबले में उन्हें इंजरी आ गई थी। फ्लेयर की वापसी अब कभी भी हो सकती है।

हो सकता है कि इस हफ्ते SmackDown में वो एंट्री कर लें। ऐसा हुआ तो फिर WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स के लिए खतरा बढ़ जाएगा। फ्लेयर उन्हें चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं। इनकी राइवलरी को देखने के लिए भी फैंस लंबे समय से बेताब हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications