3 सुपरस्टार्स जो WWE Crown Jewel 2024 में वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं

WWE
क्या WWE Crown Jewel में इन स्टार्स की होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Return WWE Crown Jewel: 2 नवंबर, 2024 को WWE Crown Jewel का आयोजन सऊदी अरब में होगा। कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। आप सभी को पता है कि सऊदी में हमेशा WWE का शानदार इवेंट होता है। बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। फैंस को इस इवेंट में कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो Crown Jewel में वापसी कर सकते हैं।

#3 क्या द रॉक WWE Crown Jewel में करेंगे एंट्री?

हाल ही में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत में द रॉक ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने स्टेज से कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए है।

द रॉक अब सीधे Crown Jewel में वापसी कर सकते हैं। शो में कोडी रोड्स का मुकाबला गुंथर के साथ होगा। इसके बाद आकर कोडी को द रॉक चुनौती पेश कर सकते हैं। इसके अलावा अगर रोमन रेंस का मैच इवेंट के लिए बुक किया जाता है तो वहां पर भी रॉक की चौंकाने वाली एंट्री हो सकती है।

#2 WWE रिंग में कब नज़र आएंगे सीएम पंक?

Bad Blood में सीएम पंक ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ Hell in a Cell मैच में जीत हासिल की थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में उन्होंने कहा था कि वो अब कुछ समय के लिए ब्रेक पर जाएंगे। पंक की Crown Jewel 2024 में धमाकेदार एंट्री देखने को मिल सकती है।

पंक पहले कह चुके हैं कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। Crown Jewel में आकर वो गुंथर को चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर दोनों की तगड़ी राइवलरी देखने को मिल सकती है।

#1 क्या WWE Crown Jewel 2024 में वापसी करेंगी बैकी लिंच?

बैकी लिंच भी Crown Jewel 2024 में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। 27 मई, 2024 को उन्हें लिव मॉर्गन के खिलाफ स्टील केज मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था।

WWE से बाहर गए हुए बैकी लिंच को लंबा समय हो गया है। अब उनकी वापसी संभव है और इसके लिए Crown Jewel से अच्छी जगह कोई दूसरी नहीं हो सकती है। बैकी वहां पर आकर लिव मॉर्गन को चुनौती पेश कर सकती हैं। उनके आने से विमेंस डिवीजन को भी मजबूती मिल जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now