WWE Superstars may never be in AEW: WWE हो या फिर AEW, रेसलर्स अक्सर ही एक कंपनी से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं। सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series WarGames 2023) में फैंस ने सीएम पंक (CM Punk) को WWE का हिस्सा बनते हुए देखा जबकि 2024 में AEW का साथ रिकोशे ने कर लिया था। इसके बावजूद इस समय ट्रिपल एच के साथ काम करने वाले ऐसे कुछ रेसलर्स हैं जो शायद कभी भी कंपनी अब ना बदलेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE छोड़कर AEW का हिस्सा शायद कभी नहीं बनने वाले हैं।
#3 अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स दोबारा AEW में जाएंगे?
कोडी रोड्स उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2019 को AEW की शुरुआत की थी। उन्होंने इसको छोड़कर 2022 में WrestleMania के दौरान सैथ रॉलिंस के विरोधी के रूप में WWE ज्वाइन की थी। उस मैच में जीतने के बाद वह पिछले दो सालों से WrestleMania का हिस्सा रहे हैं। 2024 में उन्होंने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। द अमेरिकन नाईटमेयर Royal Rumble 2025 में केविन ओवेंस के खिलाफ लैडर मैच का हिस्सा होंगे। उनको पिछले दो सालों में जो तरक्की मिली है उसके बाद वह शायद ही AEW में वापस जाएंगे।
#2 AEW के लिए रोमन रेंस कभी WWE को नहीं छोड़ेंगे
रोमन रेंस ने WWE Survivor Series 2012 के दौरान द शील्ड मेंबर के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। 12 सालों में वह द बिग डॉग से असली ट्राइबल चीफ बन चुके हैं और जो सफलता उन्हें 2020 के बाद पिछले चार वर्षों में प्राप्त हुई है वह एक मिसाल है। रोमन रेंस समोअन खानदान से ताल्लुक रखते हैं और उनके परिवार के कई सदस्यों ने WWE और रेसलिंग फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट प्रदान किया है। रोमन रेंस WWE को शायद ही छोड़ेंगे और अगर वो ऐसा करते भी हैं तो उनके AEW में जाने की उम्मीद ना के बराबर है।
#1 सीएम पंक का करियर WWE में ही खत्म होगा?
सीएम पंक का नाम और काम फैंस को बेहद पसंद है। 2014 में उन्होंने WWE को छोड़ दिया था। वह 20 अगस्त 2021 को AEW का हिस्सा बने लेकिन सितंबर 2023 में उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। इसके कुछ महीने बाद सेकेंड सिटी सेंट ने Survivor Series WarGames 2023 के अंतिम पलों में कंपनी में वापसी की थी। द वॉयस ऑफ द वॉयसलेस ने जिन हालात में टोनी खान की कंपनी को अलविदा कहा था उसके बाद यह संभावना कम ही है कि वह वहां कभी भी वापस जाना चाहेंगे।