Superstars Who Should Challenge Championship: WWE WrestleMania 41 की तैयारियां इस समय कंपनी में चल रही हैं। कुछ बड़े मैच तय कर दिए गए हैं। आने वाले हफ्तों में अन्य मुकाबले भी जोड़े जाएंंगे। कई सुपरस्टार्स इस समय एक्शन से बाहर चल रहे हैं। कुछ इंजरी से जूझ रहे हैं तो कुछ ने रेस्ट लिया हुआ है। इनकी वापसी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। WWE में अक्सर देखा गया है कि टॉप रेसलर्स को जल्दी-जल्दी पुश दिया जाता है। वापस आने के बाद भी उन्हें सबसे आगे रखा जाता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें WWE में वापसी के बाद सीधे चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए।#3 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को चैंपियनशिप के लिए भरनी चाहिए हुंकारSummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। तब से अभी तक WWE टीवी पर लैसनर की वापसी नहीं हुई है। लैसनर जब भी वापस आएंगे तो उन्हें सीधे टाइटल के लिए जाना चाहिए। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए लैसनर को चुनौती पेश करनी चाहिए। WrestleMania 41 के बाद भी अगर गुंथर चैंपियन बने रहते हैं तो ब्रॉक ने उन्हें ललकारना चाहिए। दोनों के बीच मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। वैसे भी ब्रॉक चैंपियनशिप पिक्चर में रहना ही ज्यादा पसंद करते हैं। #2 WWE में गोल्डबर्ग का कब होगा अंतिम मैच? View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल गोल्डबर्ग ने कहा था कि वो 2025 में WWE में अपना अंतिम मैच लड़ेंगे। कुछ समय पहले उन्होंने बताया कि वो समर के टाइम पर वापसी करेंगे। गोल्डबर्ग को भी आकर सीधे चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए। अगर उनका अंतिम मैच टाइटल के लिए होगा तो मजा आएगा। किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए वो जा सकते हैं। ये कहीं ना कहीं WWE द्वारा उनके लिए सम्मान भी होगा। वहीं उनकी वजह से टाइटल की साख को भी चार चांद लगेंगे। #1 WWE में बैकी लिंच की जल्द वापसी हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल मई में बैकी लिंच ने WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद से वो भी गायब चल रही हैं। उनका बहुत जल्द वापसी हो सकती है। हो सकता है कि WrestleMania 41 में उनकी एंट्री हो जाए। बैकी लिंच को भी वापस आने के बाद सीधे चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए। इससे आगे की स्टोरीलाइन काफी मजबूत हो जाएगी। वैसे भी इस चीज को बैकी डिजर्व करती हैं। उन्हें WWE ने जरूर ये खास मौका देना चाहिए।