3 सुपरस्टार्स जिन्हें अपने WWE करियर को और ज्यादा संवारने के लिए जल्द से जल्द बेबीफेस बन जाना चाहिए

WWE
इन स्टार्स को लेना चाहिए बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)

WWE Superstars Who Should Turn Babyface Soon: WWE में इस समय कुछ मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं। रोड टू WrestleMania 41 जबरदस्त बन गया है। जॉन सीना (John Cena) के हील टर्न ने तो और भी रोमांच पैदा कर दिया है। मेगा इवेंट के लिए कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान भी कर दिया गया है। इस बीच कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनका दबदबा थोड़ा कम हो रहा है। इन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव की सख्त जरूरत है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें अपने WWE करियर को और ज्यादा संवारने के लिए जल्द से जल्द बेबीफेस बन जाना चाहिए।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को अब बदलाव की जरूरत है

Ad

ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से हील के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बावजूद वो ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाए हैं। कंपनी ने उनकी बुकिंग कुछ खास अंदाज में नहींं की। बड़े मुकाबलों में उन्हें ज्यादातर हार का ही सामना करना पड़ा है। WrestleMania 41 की राह में उनका नाम बहुत कम लिया जा रहा है।

मैकइंटायर को अब जल्द से जल्द बेबीफेस बन जाना चाहिए। शायद वहां से उनकी किस्मत पलट सकती है और वो लगातार लाइमलाइट में रह सकते हैं। WWE को भी उनके बारे में सोचने की सख्त जरूरत है। अगर ये कार्य नहीं किया गया तो उनका मनोबल गिर सकता है।

#2 WWE में सोलो सिकोआ को नहीं मिल रही है सफलता

Ad

सोलो सिकोआ ने अभी तक हील के रूप में ही काम किया है। फैंस ने उनका बेबीफेस नहीं देखा है। अब समय आ गया है कि सिकोआ को अपने कैरेक्टर में चेंज करना चाहिए। उन्हें तो इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है।

2025 तो अभी तक उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा है। अगर वो बेबीफेस बनते हैं तो हो सकता है कि उनका करियर संवर जाए। उन्हें बढ़िया सफलता मिल सकती है। WrestleMania 41 से पहले ये कारनामा किया गया तो फिर तगड़ा फायदा हो सकता है।

#1 WWE रिंग में ऑस्टिन थ्योरी बेबीफेस बनकर अच्छा काम कर सकते हैं

Ad

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं। इनकी टीम का नाम ए टाउन डाउन अंडर है। थ्योरी को एक समय फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं है। ट्रिपल एच के एरा में वो ज्यादा ऊंची उड़ान नहीं भर पाए।

थ्योरी को भी जल्द से जल्द बेबीफेस बन जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो फिर उनका करियर बुरी तरह अधर में लटक सकता है। नए रूप में उनके कुछ बड़े मुकाबले भी सामने आ सकते हैं। साथ ही साथ वो नई कहानियों में भी शामिल हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications