3 चीजें जो WWE Crown Jewel में होने वाले Roman Reigns के मैच में हो सकती हैं

WWE
WWE Crown Jewel में होने वाले मैच में मच सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Roman Reigns Match Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 2 नवंबर को सऊदी अरब में फैंस को तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा। सभी की नज़रें रोमन रेंस (Roman Reigns) के होने वाले बड़े मैच पर होंगी। वो द उसोज़ के साथ मिलकर सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन का सामना करेंगे। Raw के लेटेस्ट एपिसोड के बाद इस मुकाबले का ऐलान किया गया। इस मैच में बवाल होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो Crown Jewel में होने वाले रोमन रेंस के मैच में हो सकती हैं।

Ad

#3 WWE Crown Jewel में द रॉक एंट्री कर बेबीफेस टीम पर हमला कर सकते हैं

Ad

WWE Bad Blood में द रॉक ने सरप्राइज एंट्री कर रोमन रेंस, जिमी उसो और कोडी रोड्स को घूरकर देखा। ऐसा लगा था कि वो रोमन से नाराज हैं। तब से अभी तक WWE टीवी पर उनकी वापसी देखने को नहीं मिली है।

Crown Jewel में द रॉक की वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। वो सिक्स-मैन टैग टीम मैच में आकर रोमन रेंस और द उसोज़ के ऊपर अटैक कर सकते हैं। वहां से फिर Survivor Series 2024 के लिए कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं।

#2 WWE Crown Jewel में सैमी ज़ेन कर सकते हैं कमाल

Ad

मौजूदा स्टोरीलाइन को देखकर लग रहा है कि सैमी ज़ेन का बहुत जल्द रोमन रेंस और द उसोज़ के साथ रीयूनियन हो सकता है। एक रिपोर्ट में खबर सामने आई है कि Crown Jewel में सैमी बहुत बड़ा रोल निभाएंगे। वो सिक्स-मैन टैग टीम मैच में एंट्री कर रोमन और उसोज़ का साथ दे सकते हैं।

सैमी ज़ेन ने अगर ये काम किया तो फिर माहौल बदल जाएगा। सऊदी अरब में सैमी को बहुत प्यार मिलता है। उन्हें जबरदस्त पॉप मिल सकता है। असली ब्लडलाइन को साथ देखकर फैंस भी खुशी से उछल पड़ेंगे। WWE ने जरूर इस प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

#1 WWE Crown Jewel में हो सकता है किसी का डेब्यू

Ad

WWE Crown Jewel में होने वाले रोमन रेंस के मैच में अगर किसी का डेब्यू हुआ तो मजा आ जाएगा। लिस्ट में पहला नाम हिकुलियो का है। वो भी ब्लडलाइन के परिवार का हिस्सा हैं। जुलाई, 2024 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

हिकुलियो सऊदी अरब में डेब्यू कर सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन को ज्वाइन कर सकते हैं। उनके अलावा ज़िला फाटू भी Crown Jewel में एंट्री कर सभी को चौंका सकते हैं। वो असली ब्लडलाइन के ऊपर हमला कर सिकोआ के साथ जा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications