कुछ समय बाद डब्लू डब्लू ई (WWE) में हमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, WWE का स्मैकडाउन ब्रांड 4 अक्टूबर से FOX नेटवर्क पर जाने वाला है और इस चीज़ को देखते हुए कंपनी बहुत कुछ बड़ा प्लान करने वाली है। WWE ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने 3 अलग-अलग दशकों में WWE चैंपियनशिप जीती है
WWE ने 4 अक्टूबर के स्मैकडाउन के एपिसोड के लिए कई सारे बड़े नामों का एलान कर दिया है। द अंडरटेकर, स्टिंग, बिल गोल्डबर्ग, कर्ट एंगल, जैरी 'द किंग' लॉलर और हल्क होगन जैसे बड़े सुपरस्टार्स हमें इस एपिसोड का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा कंपनी ने WWE चैंपियनशिप के लिए कोफी किंग्सटन और ब्रॉक लैसनर के बीच एक बड़ा मैच भी बुक कर दिया है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि WWE का FOX पर डेब्यू यादगार रहने वाला है। स्मैकडाउन का यह खास शो सिर्फ 2 हफ्ते दूर है और शो से जुड़ी हुई कई सारी अफवाहें सामने आ रही है। फैंस की उत्सुकता को देखते हुए हम बात करने वाले हैं 3 बड़ी चीज़ों के बारे में जो WWE स्मैकडाउन के FOX पर डेब्यू वाले एपिसोड के लिए प्लान कर सकता है।
#3 द रॉक की चौंकाने वाली वापसी हो
![द रà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d9118-15690280030870-800.jpg 1920w)
द रॉक को अभी स्मैकडाउन के खास एपिसोड के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है। अगर वह ब्लू ब्रांड के खास एपिसोड में एंट्री करते हैं तो यह काफी ज्यादा चौंकाने वाली बात होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, WWE ने पूर्व चैंपियन को स्मैकडाउन के एपिसोड की शुरुआत करने के लिए आग्रह किया था। इस वजह से पीपल्स चैंपियन की वापसी होना लगभग तय माना जा रहा है।
अगर द रॉक स्मैकडाउन के FOX डेब्यू की शुरुआत करते हैं तो इस एपिसोड को काफी ज्यादा लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन बन जाए
![बà¥à¤°à¥à¤ vs à¤à¥à¤«à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4cc76-15690278701168-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन के अंतिम एपिसोड में हमें द बीस्ट की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। वह कोफी किंग्सटन को WWE चैंपियनशिप के लिए 4 अक्टूबर को चैलेंज करने वाले हैं। ब्रॉक लैसनर बहुत कम टीवी पर दिखाई देते हैं।
अगर वह आते भी हैं तो एक सैगमेंट कट करते हैं लेकिन लंबे समय बाद ब्रॉक लाइव टीवी पर कोई मैच लड़ने वाले हैं। इस वजह से उनका यह मैच खास रहने वाला है। विंस मैकमैहन किसी भी हाल में लैसनर को कोफी के सामने कमजोर नहीं दिखाने वाले हैं।
इस चीज़ को देखते हुए लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियनशिप जीतने वाले हैं। WWE शायद कोफी किंग्सटन और न्यू डे को रॉ पर भेजने का प्लान बना रहा है। इसके चलते भी वर्तमान WWE चैंपियन कोफी अपना टाइटल हार सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- द उसोज़ समेत 4 बार के वर्ल्ड चैंपियन की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
#1 WWE द अंडरटेकर और द स्टिंग के मैच की नींव रख दें
![सà¥à¤à¤¿à¤à¤ à¤à¤° à¤à¥à¤à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/dbb54-15690277375658-800.jpg 1920w)
द अंडरटेकर और द स्टिंग को स्मैकडाउन के FOX पर डेब्यू के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। यह दोनों सुपरस्टार्स रेसलिंग जगत के सबसे बड़े दिग्गज माने जाते हैं लेकिन इनके बीच आजतक मैच नहीं हुआ।
यह मुकाबला पिछले दो दशकों से ड्रीम मैच बना हुआ है। WWE लंबे समय से दोनों के बीच एक मैच टीज़ कर रहा है। लग रहा है कि हमें सऊदी अरब के अगले शो में यह ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है।
अगर कंपनी का सच में इस मैच को बुक करने का प्लान है तो इसकी स्टोरीलाइन की शुरुआत हमें स्मैकडाउन के एपिसोड से देखने को मिल सकती है। दोनों सुपरस्टार्स स्मैकडाउन को काफी ज्यादा खास बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE ड्राफ्ट के दौरान दूसरे शो पर जा सकते हैं