कुछ हफ्तो बाद स्मैकडाउन USA नेटवर्क से FOX पर चला जाएगा। वहीं रॉ अपने नेटवर्क पर ही बना रहेगा। अब दोनों ब्रांड अलग-अलग नेटवर्क पर प्रसारित होंगे और इस वजह से हमें दोनों के बीच प्रतियोगिता देखने को मिलने वाली है क्योंकि USA और FOX नेटवर्क आपस में बड़े प्रतिद्वंदी है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने 3 अलग-अलग दशकों में WWE चैंपियनशिप जीती है
डब्लू डब्लू ई (WWE) इस चीज़ को देखते हुए 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को दोनों शोज़ के लिए ड्राफ्ट आयोजित करने वाला है। इसका सीधा अर्थ है कि अब ज्यादा और नए सुपरस्टार्स को टीवी पर आने का मौका मिलेगा।
2019 के सुपरस्टार शेक-अप के बाद हमें सुपरस्टार्स किसी एक ब्रांड पर नहीं दिखे हैं। रोमन रेंस और कोफी किंग्सटन जैसे सुपरस्टार्स स्मैकडाउन का हिस्सा थे लेकिन वह रॉ पर भी दिखाई दे रहे थे। भविष्य में हमें ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलने वाला।
इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार के बारे में जो WWE ड्राफ्ट के दौरान अपना ब्रांड बदल सकते हैं।
#5 ब्रॉक लैसनर- स्मैकडाउन का हिस्सा बन जाएं
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/c6491-15688968048603-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन के अंतिम एपिसोड में हमें काफी ज्यादा चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली थी। दरअसल, द बीस्ट ब्लू ब्रांड पर कोफी किंग्सटन को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने आए थे।
हमें दोनों सुपरस्टार्स के बीच 4 अक्टूबर को एक जबरदस्त चैंपियनशिप मैच देखने को मिलने वाला है। कोफी को चैंपियन बने बहुत समय हो चुका है, अब फैंस को एक नया और फ्रेश चैंपियन चाहिए।
विंस मैकमैहन किसी भी हाल में ब्रॉक लैसनर को कोफी के साथ मैच में हारने नहीं देंगे। अगर वह टाइटल जीतते हैं तो वह स्मैकडाउन का प्रमुख हिस्सा बन जाएंगे। इस प्रकार से वह रॉ से स्मैकडाउन में ड्राफ्ट हो जाएंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 बैकी लिंच- स्मैकडाउन में चली जाएं
![बà¥à¤à¥ लिà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/096f0-15688966268427-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 35 के पहले बैकी लिंच स्मैकडाउन का हिस्सा थी। रॉ विमेंस चैंपियन बनने के बाद वह रॉ ब्रांड पर आ गयी। कुछ समय पहले ही FOX नेटवर्क ने उनके भविष्य को लेकर एक बड़ी चीज लीक कर दी।
दरअसल, FOX ने स्मैकडाउन के एक एडवर्टाइज में बैकी लिंच को दिखाया था। अभी वह रॉ विमेंस चैंपियन है और इस एडवर्टाइज से साफ हो गया कि वह टाइटल हारने के बाद स्मैकडाउन में जाने वाली है।
#3 वेल्वेटिन ड्रीम- रॉ में
![डà¥à¤°à¥à¤®](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e20a8-15688967190401-800.jpg 1920w)
2016 के ड्राफ्ट में WWE ने फिन बैलर को रॉ में ड्राफ्ट करके सबकों चौंका दिया था। हमें इस बार भी एक बड़ा शॉक देखने को मिल सकता है। वेल्वेटिन ड्रीम को NXT में काफी ज्यादा समय हो चुका है।
कुछ समय पहले उन्होंने अपनी नार्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप भी गंवा दी है। इससे साफ पता चल रहा है कि वह ड्राफ्ट होने वाले हैं। रॉ उनके लिए एक अच्छा विकल्प होगा। हमें NXT से रॉ में एक बड़ा ड्राफ्ट देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- WWE ने अगले ड्राफ्ट की तारीख का किया खुलासा
#2 द मिज़- स्मैकडाउन में
![मिà¤à¤¼](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b34fe-15688965110907-800.jpg 1920w)
द मिज़ सुपरस्टार शेक-अप के बाद स्मैकडाउन से रॉ में आ गए थे। रॉ में उन्हें अच्छा पुश नहीं मिला। ब्लू ब्रांड पर उनकी डेनियल ब्रायन के साथ जबरदस्त स्टोरीलाइन चली थी। इसके अलावा उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी।
बाद में उनकी शेन के साथ फ़्यूड भी हुई थी। देखा जाए तो उनके लिए स्मैकडाउन ब्रांड अच्छा रहा है। अभी वह रॉ का हिस्सा होते हुए भी स्मैकडाउन में मौजूद इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा है। इससे पता चलता है कि WWE उन्हें दूसरे ब्रांड में भेजने वाला है।
#1 रोमन रेंस- रॉ में
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a3e9f-15688964508186-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस लंबे समय से रॉ का हिस्सा थे लेकिन सुपरस्टार शेक-अप के दौरान वह स्मैकडाउन में आ गए थे। किसी ने इस बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की थी। अब ब्रॉक लैसनर का स्मैकडाउन पर आना लगभग तय है।
इस वजह से WWE को रॉ के लिए एक बड़े सुपरस्टार की जरूरत है और यह किरदार द बिग डॉग बड़े आराम से निभा सकते हैं। WWE यह बड़ा बदलाव जरूर प्लान करने वाला है।
ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें लाइव टीवी के दौरान गिरफ्तार किया गया