रेसलिंग जगत में WWE सबसे बड़ा प्रमोशन है लेकिन उन्हें इस उपाधि को हासिल करने में काफी परेशानी हुई है। कंपनी के सामने कई सारी बड़ी मुश्किलें आयी। पिछले कुछ दशकों में कुछ कंपनी ने कड़ी टक्कर दी है लेकिन विंस ने अंत में उन्हें हराया।
WCW और WWE के बीच रेटिंग्स की लड़ाई हर एक पुराने फैंस जानते होंगे। कई मौकों पर WWE को पछाड़ा लेकिन अंत में WWE ने जीत हासिल कर ली। कुछ सालों बाद टोटल नॉन-स्टॉप रेसलिंग (TNA) में कदम रखा।
ये भी पढ़ें:- क्यों WWE के पास इस समय ड्रू मैकइंटायर के लिए सैथ रॉलिंस से अच्छा विकल्प नहीं है?
उन्होंने कई सारे स्टार्स को प्रसिद्ध बनाया लेकिन बाद में WWE ने उन स्टार्स को अपने प्रमोशन में शामिल किया। इस दौरान कुछ ऐसे भी स्टार्स थे जिन्हें TNA में सफलता मिली लेकिन WWE में वे ज्यादा प्रसिद्ध हुए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े TNA स्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने WWE में ज्यादा सफलता हासिल की।
#3 ड्रू मैकइंटायर
![वर्तमान चैंपिओ ड्रू](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/2939a-15874673493655-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर ने WWE में आने से पहले TNA/इम्पैक्ट रेसलिंग में काम किया। यहां उन्हें सफलता जरूर मिली लेकिन कहा जा सकता है कि WWE ने उन्हें ज्यादा अच्छे तरीके से बुक किया है। इम्पैक्ट रेसलिंग में आने से पहले उन्होंने इंडिपेंडेंट रेसलिंग में काम किया था और खुदको टॉप स्टार बनाया था।
TNA में भले ही वे चैंपियन बने हैं लेकिन WWE में वे पहले NXT चैंपियन बने और बाद में रेसलिंग बिजनेस के सबसे बड़े स्टार ब्रॉक लैसनर को हराकर वे WWE चैंपियन बन गए। WWE चैंपियनशिप को रेसलिंग जगत की सबसे महत्वपूर्ण और अहम बेल्ट कहा जा सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#2 जेवियर वुड्स
![वुड्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1da5e-15874672359327-800.jpg 1920w)
जेवियर वुड्स को हर एक फैन अच्छे से जानता होगा क्योंकि वे इस समय कंपनी की सबसे सफल टैग टीम जोड़ी 'द न्यू डे' के अहम सदस्य है। WWE में आने से पहले जेवियर ने TNA में थोड़ी सफलता हासिल जरूर की थी।
WWE में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गयी और साथ ही अब उनका यह ग्रुप आठवीं बार टैग टीम चैंपियन बन गया है। ये बात तो साफ है कि वुड्स को TNA से ज्यादा WWE में सफलता मिली है।
#1 एजे स्टाइल्स
![स्टाइल्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/923d1-15874672152558-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स को मिस्टर TNA कहा जाता है क्योंकि वे TNA के इतिहास के सबसे सफल स्टार्स में से एक है। स्टाइल्स ने TNA में कई चैंपियनशिप जीती है और उन्होंने वहीं से शुरुआत में सफलता हासिल की है।
इसके बावजूद WWE में उन्हें ज्यादा सफलता मिली। वे बड़े स्टेज पर फैंस से रूबरू हुए। इसके अलावा उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश किया गया। WWE में उन्हें सही मायने में ज्यादा सफलता मिली। वे WWE टाइटल भी जीतने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें:- 3 बड़े पीपीवी जहां गोल्डबर्ग वापसी कर सकते हैं