क्यों WWE के पास इस समय ड्रू मैकइंटायर के लिए सैथ रॉलिंस से अच्छा विकल्प नहीं है?

रॉलिंस और ड्रू के बीच मैच होगा
रॉलिंस और ड्रू के बीच मैच होगा

ड्रू मैकइंटायर ने रॉयल रंबल मैच जीता और यहां से उनकी किस्मत बदल गयी। रेसलमेनिया 36 में उन्होंने मेन इवेंट के दौरान ब्रॉक लैसनर को ढेर किया और नए WWE चैंपियन बन गए। इसके अलावा उन्होंने उसी दिन बिग शो के खिलाफ टाइटल को डिफेंड भी किया।

Ad

रेसलमेनिया 36 के 1 हफ्ते बाद रॉ के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर नजर आए और उन्हें एंड्राडे से चैलेंज मिला। मेन इवेंट में दोनों स्टार्स के बच मैच हुआ और यहां ड्रू की जीत हुई। मैच के बाद WWE चैंपियन पर सैथ रॉलिंस ने जबरदस्त अटैक किया और 2 स्टॉम्प लगाकर ड्रू को चित किया।

हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर ड्रू मैकइंटायर के पहले प्रतिद्वंदी के रूप में सैथ रॉलिंस को ही क्यों चुना गया। दरअसल, इस समय WWE के पास रॉलिंस के अच्छा विकल्प नहीं था। रॉलिंस सही मायने में ड्रू मैकइंटायर को तगड़ी फाइट दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 Raw सुपरस्टार्स जो जल्द ही SmackDown में कदम रख सकते हैं

सैथ रॉलिंस को रॉ ब्रांड का सबसे अच्छा स्टार कहा जा सकता है। वे लगातार 4 स्टार मैच देने में सफल रहते हैं। वे ड्रू को छोटे मैच में जीत मिलने के बाद उनके साथ 20-25 मिनट के क्लासिक मैच लड़ सकते हैं। इसके अलावा रॉलिंस को ऐसी स्टोरीलाइन की जरूरत थी जो उनकी रेसलमेनिया में हुई हार को छुपा ले।

इसके साथ ही उनका कद भी न गिरे। सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच पहले भी मैच हो चुका है और उस समय दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उस समय रॉलिंस बेबीफेस थे वहीं ड्रू हील थे। अब परिस्थिति बदल गयी है और इस वजह से ये एक फ्रेश स्टोरीलाइन के रूप में दिखाई दे रही है।

ड्रू मैकइंटायर को WWE लंबा टाइटल रन देना चाहता है। इस वजह से उन्हें उस स्टार के साथ बुक किया गया जिसे इस समय टाइटल की सही मायने में जरूरत नहीं है और साथ ही वे समरस्लैम तक ड्रू के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।

सैथ का ग्रुप पूरी तरह से टूट गया है क्योंकि AoP अभी बाहर है। इस वजह से उनकी वापसी होने तक रॉलिंस को एक बढ़िया दुश्मनी की जरूरत थी। ये कुछ बड़ी बातें है जिनकी वजह से रॉलिंस को WWE टाइटल की स्टोरीलाइन में डालना एक सही निर्णय है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications